फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The weather in Gorakhpur is humid since morning due to the wind coming from the Bay of Bengal

Gorakhpur News: बंगाल की खाड़ी से आई सुकून भरी हवा, गर्मी पर पड़ेंगी राहत की बौछारें, सुबह से मौसम नम

Wed, 19 Jun 2024 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 19 Jun 2024 10:46 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 2-3 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

विज्ञापन
The weather in Gorakhpur is humid since morning due to the wind coming from the Bay of Bengal
बदली छाने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने लगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को दोपहर बाद आंशिक बादल छाने से तपिश से कुछ राहत मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी पूरे दिन परेशान करती रही। वहीं, बुधवार को सुबह से ही मौसम में नमी बनी रही। सुबग छह बजे ही कड़ाके की होने वाली धूप से राहत मिली। पिछले दिनों में सुबह छह से सात बजे के बीच ही 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान हो जा रहा था। बुधवार को इससे राहत मिली रही।

विज्ञापन


हालांकि, इस बीच मौसम विज्ञान विभाग की सूचना राहत देने वाली है। इसके मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं चल रही हैं। इसके चलते बुधवार से बादल छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह सोमवार की अपेक्षा 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह से ही तीखी धूप परेशान करने लगी। दोपहर में सूरज की तीखी किरणों को बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते सड़क पर आवागमन कम दिखा। दोपहर बाद बादल छाने से लोगों को तपिश से हल्की राहत मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी परेशान करती रही।

हालांकि शाम होते ही तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन रात में उमस भरी गर्मी बेचैन करती रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवाओं के प्रभाव से बादल छाने और संभावित बारिश के कारण तापमान में कमी आने से लू की स्थिति में बुधवार से आंशिक सुधार की संभावना है। बुधवार और बृहस्पतिवार को गोरखपुर और आसपास जिलों में बारिश के आसार हैं।


मानसून के लिए अनुकूल हैं परिस्थितियां
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 2-3 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बिहार-झारखंड में आगे बढ़ने के बाद ही मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। अभी 22 से 25 जून के बीच मानसून पहुंचने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed