{"_id":"687fef727d2b54be76069bf2","slug":"gorakhpur-news-recruitment-process-started-for-374-group-c-posts-in-ner-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1012263-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एनईआर में समूह ग के 374 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एनईआर में समूह ग के 374 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
141 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रकिया हो चुकी है पूरी
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में समूह ग के 374 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके पहले लोको पायलट सहित विभिन्न संवर्ग में 141 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
रेलवे बोर्ड की ओर से इस वित्त वर्ष में समूह ग के अंतर्गत कुल 624 अभ्यर्थियों के पैनल जारी किए गए हैं, जिनमें 374 अभ्यर्थियों के पैनल पूर्वोत्तर रेलवे को प्राप्त हुए। इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से समूह ग के अंतर्गत विभिन्न विभागों के अवर अभियंता, लेखा लिपिक सह टंकक, अवर लिपिक सह टंकक, ट्रेन लिपिक, गुड्स गार्ड, अवर लेखा सहायक सह टंकक, वरिष्ठ लिपिक सह टंकक, सहायक लोको पायलट और विभिन्न विभागों के तकनीशियन-तीन के कुल 214 अभ्यर्थियों के पैनल जारी किए गए, जिनमें 141 अभ्यर्थियों के पैनल पूर्वोत्तर रेलवे को प्राप्त हुए और कार्मिक विभाग के द्वारा इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गई।