फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rapti River Front will be developed as City Forest

Gorakhpur News: सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित होगा राप्ती रिवर फ्रंट

Mon, 10 Jun 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rapti River Front will be developed as City Forest
गोरखपुर। राप्ती नदी के किनारे बनने वाला रिवर फ्रंट अब सिटी फॉरेस्ट के रूप में विकसित होगा। यहां पर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाई जाएगी। रिवर फ्रंट के डिजाइन में नगर निगम बदलाव कर रहा है। नई डीपीआर जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगी। जिसके बाद निगम टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

एकला बंधे का स्वरूप अब पूरी तरह बदल चुका है। यहां पर अब कूड़े का ढेर नहीं दिखता है। बंधे पर बनने वाला यह नया पिकनिक स्पॉट एक नई दुनिया का एहसास कराएगा। मार्च में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया था। इसका निर्माण 15 करोड़ रुपये से होना है। आचार संहिता की वजह से इसका काम सुस्त हो गया था लेकिन इसको लेकर अब फिर से कवायद शुरू हो गयी है। निगम की कोशिश है कि यहां पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं। डीपीआर में भी इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

--
सिटी फॉरेस्ट के स्वरूप में होगा विकसित
राप्ती नदी में बरसात के समय बाढ़ आ जाती है। इसके किनारे पूरी तरह डूब जाते हैं। बाढ़ की वजह से रिवर फ्रंट भी खराब न हो इसकी वजह से उसको सिटी फॉरेस्ट का स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। डिजाइन में कंक्रीट की संरचना को कम किया जा रहा है। योजना है कि वहां फेनसिंग कर घने पेड़ लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पेड़ों के बीच रास्ते
बंधे पर पौधों की हरियाली दिखेगी। खाली जमीनों पर घने पौधे लगाकर बांध को हरा-भरा किया जाएगा। यहां पर अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे और फूल लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंच की भी व्यवस्था होगी। पेड़ों के बीच रास्ते बनाए जाएंगे जो लोगों को एक जंगल का एहसास कराएंगे।

कोट...
एकला बंधे पर बनने वाले रिवर फ्रंट के डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया जा रहा है। इसको सिटी फॉरेस्ट का स्वरूप दिया जाएगा। इसको जल्द फाइनल कर काम शुरू किया जाएगा। वहां पर घने पेड़ लगाने की योजना है।
- संजय चौहान, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed