फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ramgarhtal: Tourists will not be able to enjoy boating for six days from tomorrow

रामगढ़ताल : कल से छह दिनों तक बोटिंग का आनंद नहीं ले पाएंगे पर्यटक

Sun, 20 Oct 2024 04:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
Ramgarhtal: Tourists will not be able to enjoy boating for six days from tomorrow
गोरखपुर। रामगढ़ताल और नौका विहार घूमने आने वाले पर्यटक 21 से 26 अक्तूबर तक बोटिंग का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। ताल में 22 से राष्ट्रीय सब जूनियर रोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है। इसको लेकर रविवार से वहां कोर्स लेन बिछनी शुरू हो जाएगी। लेन बिगड़ न जाए, इसके लिए बोटिंग को प्रतिबंधित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामगढ़ताल में 22 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली 25वीं सब जूनियर राेइंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी तेज हो गई है। प्रतियोगिता के लिए रामगढ़ताल में 500 मीटर का लेन कोर्स तैयार किया जाएगा। शनिवार को लेन कोर्स विशेषज्ञ व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित इस्माइल बेग के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम ने रामगढ़ झील का निरीक्षण किया। रविवार से कोर्स लेन बनना शुरू हो जाएगा। लेन कोर्स को देखते हुए पर्यटकों के लिए ताल में संचालित होने वाले बोट का संचालन का 26 अक्तूबर तक स्थगित रहेगा। फिलहाल रामगढ़ताल में कई तरह की बोट का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

आयोजन सचिव व अंतरराष्ट्रीय राेइंग खिलाड़ी पुनीत बालियान ने बताया कि 21 अक्तूबर तक लेन कोर्स बनाने व बोट सेटिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 22 अक्तूबर को देश के 20 प्रदेशों से आने वाले सभी खिलाड़ी रामगढ़ताल में सुबह आठ से शाम पांच तक अभ्यास करेंगे। 23 को दोपहर बाद तीन बजे खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव इसका उद्घाटन करेंगे। जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
चैंपियनशिप को लेकर शनिवार को लेन कोर्स विशेषज्ञ व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित इस्माइल बेग के नेतृत्व में निर्णायक मंडल ने ताल का निरीक्षण किया। रविवार से लेन कोर्स बिछने का काम शुरू हो जाएगा। प्रतियोगिता के समापन तक ताल में बोट का संचालन बंद रहेगा।
- आले हैदर, आरएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed