फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rain has no effect on the water level of rivers, all are below the danger mark

Gorakhpur News: बारिश का नदियों के जलस्तर नहीं है कोई असर, सभी खतरे के निशान से नीचे

Tue, 29 Jul 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rain has no effect on the water level of rivers, all are below the danger mark
सरयू नदी में बरहज में गेज पर नहीं है पानी
विज्ञापन

गोरखपुर। सोमवार को सुबह से हो रही बारिश का नदियों के जलस्तर कोई असर नहीं है। जिले में बहने वाली सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं। जिले में बहने वाली प्रमुख नदी सरयू में बरहज के पास गेज पर पानी नहीं है। इसकी वजह से यह पता नही हो पा रहा है कि वहां पर नदी का जलस्तर कहां तक पहुंचा है।

जिले में बहने वाली सभी प्रमुख नदियां नेपाल की पहाड़ियों से निकल कर विभिन्न जनपदों से होते हुए जिले में प्रवेश करती हैं। सरयू नदी का जलस्तर सोमवार की शाम अयोध्या में 91.52 मीटर था, जबकि खतरे का निशान 92.730 है। राप्ती नदी बर्डघाट में 69.84 पर बह रही है। राप्ती के खतरे का स्तर 74.98 है। इस तरह यहां पर नदी खतरे के निशान से 5 मीटर से भी नीचे है। बताया जा रहा है कि इसका जलस्तर बढ़ रहा है। एक तेज बारिश में खतरे का निशान छू लेने वाली रोहिन नदी का जलस्तर 77.68 है, जबकि इसके खतरे का निशान 82.44 है। यह भी खतरे के निशान से लगभग पौने पांच मीटर नीचे बह रही है। राप्ती से निकली गोर्रा नदी खतरे के निशान से पांच मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed