फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Railways to organise live painting on rail theme... Top three to be rewarded

Gorakhpur News: रेल थीम पर लाइव पेंटिंग कराएगा रेलवे...टॉप थ्री होंगे पुरस्कृत

Sat, 04 Oct 2025 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Railways to organise live painting on rail theme... Top three to be rewarded
- अच्छी पेंटिंग को ट्रेनों में भी लगवाएगा रेलवे प्रशासन, नवंबर में होगा आयोजन फिर लगाई जाएगी प्रदर्शनी
विज्ञापन

गोरखपुर। पेंटिंग को बढ़ावा देने की रेलवे ने अनूठी पहल की है। नवंबर में रेल प्रशासन लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराएगा और फिर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। टॉप थ्री पेंटिंग को पुरस्कृत किया जाएगा और बेहतर पेंटिंग को ट्रेनों के कोच में प्रवेश द्वार पर भी लगाने की तैयारी है।

रेलवे की योजना के मुताबिक, लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन खुले क्षेत्र में होगा और इसके लिए रेलवे प्रेक्षागृह या अधिकारी क्लब के बगल का स्थान चिन्हित किया गया है। यह प्रतियोगिता दो वर्ग के लिए होगा। एक तो वे जो प्राफेशनल तौर पर पेंटिंग बनाते हैं और दूसरे वर्ग में जो अभी पेंटिंग सीख रहे हैं। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पेंटिंग की सभी विधाओं मसलन, स्क्रेच, आयल, कलर, फिंगर पेंटिंग को शामिल किया गया है। अच्छी पेंटिंग को रेल प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें और प्रोत्साहित हों।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पेंटिंग विधा को बढ़ावा देने के लिए नवंबर में कार्यक्रम आयोजित कराने की योजना तैयार की जा रही है। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। बेहतर पेंटिंग को पुरस्कृत कराने के साथ फ्रेमिंग कराकर कोच पर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed