फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Railways block construction of Gorakhnath bridge, 19 trains will be affected

Gorakhpur News: गोरखनाथ पुल निर्माण के लिए रेलवे ने लिया ब्लॉक, 19 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Fri, 10 Oct 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Railways block construction of Gorakhnath bridge, 19 trains will be affected
नौ से 15 अक्तूबर के बीच नियंत्रित और विलंब से चलाई जाएंगी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर-डोमिनगढ़ रेल खंड पर स्थित समपार संख्या-162 पर गोरखनाथ ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेल प्रशासन ने अलग-अलग तिथियों में ब्लॉक दिया है। इस दौरान ओवरब्रिज के लिए गर्डर लांचिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते नौ से 15 अक्तूबर के बीच गोरखपुर से होकर जाने वाली 19 ट्रेनें नियंत्रित और विलंब से चलाई जाएंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

इन ट्रेनों का शेड्यूल बदलेगा
09 एवं 15 अक्तूबर को 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल 2 घंटे, 09 अक्तूबर को 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 75 मिनट और 15530 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस 50 मिनट, 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस 60 मिनट, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 55 मिनट, 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 45 मिनट, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएंगी। 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल 09, 10, 12 अक्तूबर को 75 मिनट तथा 14 एवं 15 अक्तूबर को 60 मिनट, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 09, 11, 13 अक्तूबर को 60 मिनट तथा 15 एवं 16 अक्तूबर को 45 मिनट, 09 अक्तूबर को 05049 छपरा-अमृतसर स्पेशल 60 मिनट, 14 अक्तूबर को 12512 तिरूअनन्तपुरम् नार्थ-गोरखपुर एक्सप्रेस 30 मिनट, 10 अक्तूबर को 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस मार्ग में 35 मिनट नियंत्रित कर चलेगी। इसके अलावा 10 एवं 15 अक्तूबर को 15110 मथुरा जं0-छपरा एक्सप्रेस 01 घंटा 30 मिनट, 09 अक्तूबर को 15622 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस 30 मिनट, 13 अक्तूबर का 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस गोरखपुर से 15 मिनट विलंब से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed