{"_id":"686ec448a4d19a730a04dbad","slug":"gorakhpur-news-railway-is-serious-about-shravan-month-fair-and-kavad-yatra-sp-did-inspection-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-997914-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: श्रावण मास मेला व कावंड यात्रा को लेकर रेलवे गंभीर, एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: श्रावण मास मेला व कावंड यात्रा को लेकर रेलवे गंभीर, एसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
एसपी रेलवे ने रेलवे स्टेशन पर परखी सुरक्षा व्यवस्था, दिए कई निर्देश
गोरखपुर। एसपी रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र ने श्रावण मास मेला और कावंड यात्रा को देखते हुए बुधवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर, पार्किंग, वेटिंग हॉल आदि का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन व सुरक्षा की व्यवस्था का आकलन करते हुए दिशा निर्देश दिए।
एसपी ने शस्त्रागार में शस्त्र, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा व दंगा नियंत्रण उपकरणों को व्यवस्थित रखने के भ ीनिर्देश दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर सतर्क दृष्टि रखने व उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना प्रभारी को निर्देशित किया। ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी व ट्रैक अवरोध किए जाने की घटनाएं न हों, इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर अनुपालन के लिए निर्देश दिया। मेला- कावंड यात्रा के दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम व पूछताछ केंद्र बनाने, वैकल्पिक टिकट काउंटर के लिए भी निर्देशित किया। एसपी ने सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए उनकी संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम समेत आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद थे।