फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pushing and shoving to board the Vaishali-Gorakhdham train, more than 100 passengers were left outside.

Gorakhpur News: वैशाली-गोरखधाम में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की, बाहर रह गए 100 से अधिक यात्री

Sat, 01 Nov 2025 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pushing and shoving to board the Vaishali-Gorakhdham train, more than 100 passengers were left outside.
स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों को भेजा गया, बुजुर्ग और महिलाएं ज्यादा परेशान रहे
विज्ञापन

कोच के शौचालय के पास खड़े होकर लोगों ने शुरू किया सांसत भरा सफर

गोरखपुर। दिवाली और छठ के बाद दिल्ली-मुंबई जाने के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर गोरखधाम एक्सप्रेस से जाने के लिए इस कदर भीड़ उमड़ी कि संभालने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। कुछ लोग लाइन तोड़कर कोच में घुसने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे तो उन्हें सख्ती से हटाया गया। ट्रेन छूटने तक 100 से ज्यादा यात्री कोच में चढ़ नहीं पाए। इनमें ज्यादातर महिलाएं व बुजुर्ग थे। बहुत सारे यात्री लखनऊ और कानपुर जाने वाले थे, इनके लिए कुछ देर बाद पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जिसमें बैठाकर रवाना किया गया।
वापसी की भीड़ बढ़ने के चलते किसी भी ट्रेन में जगह नहीं है। वहीं, जनरल कोच में बैठने के लिए यात्रियों को जमकर मारामारी करनी पड़ रही है। शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नौ पर आई बठिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठने के लिए यात्रियों काफी देर तक लंबी लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद भी बहुत सारे यात्रियों को कोच में जगह नहीं मिली। ट्रेन के शौचालय के पास खड़े होकर लोगों ने सांसत भरा सफर शुरू किया। भीड़ देखकर महिलाएं और बुजुर्ग दूर ही खड़े रहे। हालांकि, रेल प्रशासन ने तत्काल सूचना प्रसारित कराया कि कुछ देर में ही एक स्पेशल ट्रेन जाएगी। इसके बाद भीड़ कम हुर्ह। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति और वैशाली एक्सप्रेस में भी भीड़ ज्यादा रही। प्लेटफार्म नंबर एक पर वैशाली एक्सप्रेस पहुंची तो जनरल कोच में यात्रियों के चढ़ने के लिए होड़ मच गई।
विज्ञापन

-
दो महीने पहले कराया था टिकट, कंफर्म नहीं हुआ
रुस्तमपुर के योगेश ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले गोरखधाम में टिकट बुक कराया था। चार्ट बनने के बाद भी कंफर्म नहीं हुआ। मजबूरन जनरल टिकट लेना पड़ा। जनरल कोच में इतनी भीड़ है कि हिम्मत जवाब दे जा रही है। इसी तरह दक्षिणी बेतियाहाता के विवेक भट्ट का कहना है कि टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो यात्रा रद्द कर दी। अब एक नवंबर को गोरखधाम से टिकट बुक कराया हूं, वेटिंग बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

यात्रियों को दिया गया चाय-बिस्किट
होल्डिंग एरिया में यात्रियों को रेल प्रशासन की ओर से चाय और बिस्किट दिया गया। इसके बाद प्लेटफॉर्म एक पर भी यात्रियों को निशुल्क चाय पिलाई गई।
-
सड़क पर ही रोक दिया चार पहिया वाहन
रेलवे स्टेशन परिसर में चार पहिया वाहनों को जाने नहीं दिया गया। इससे लोगों को समान के साथ पैदल ही जाना पड़ा। परिवार के साथ समान लेकर आए यात्री परेशान रहे।

वर्जन
गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष तैयारी की गई है। जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में ड्रोन से भीड़ की निगरानी की जा रही है। भीड़ अधिक होने पर पूजा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed