फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Protest against removal of former MLA's statue, scuffle with police- 36 detained

Gorakhpur News: पूर्व विधायक की मूर्ति हटाने के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की- 36 हिरासत में

Tue, 26 Aug 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 Aug 2025 01:58 AM IST
सार

स्थिति बिगड़ने पर दोपहर दो बजे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने सैंथवार मल्ल सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह समेत 37 नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को बस से पुलिस लाइंस भेजा गया। करीब तीन घंटे तक माहौल तनावपूर्ण रहा। देर शाम हिरासत में लिए गए सभी लोगों को छोड़ दिया गया, हालांकि गंगा सिंह सैंथवार से पुलिस ने पूछताछ की।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Protest against removal of former MLA's statue, scuffle with police- 36 detained
गोलघर पार्क रोड स्थित पूर्व विधायक स्व. केदार सिंह के आवास के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुल

विस्तार

पार्क रोड स्थित पूर्व विधायक स्व. केदारनाथ सिंह के आवास के पास पर लगी उनकी मूर्ति हटाने की सूचना पर सैंथवार मल्ल सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की कोशिश की तो धक्कामुक्की होने लगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन के विरोध में सड़क पर धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे अफसरों ने समझदारी से काम लिया और पहले भीड़ को समझाकर हटाया, फिर 36 समर्थकों को हिरासत में ले लिया। देर शाम सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद राजस्व विभाग की टीम जैसे ही बंगला खाली कराने पहुंची, माहौल गरम हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। वे शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे।

विरोध बढ़ने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पहले प्रदर्शनकारियों को एक-एक कर हटाया। इसके बाद 36 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस भेज दिया गया। इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

एक एकड़ जमीन पर जमीन को लेकर चल रहा विवाद
सिविल लाइंस के गोलघर पार्क रोड पर स्थित एक एकड़ में बने स्व. केदारनाथ सिंह के बंगला और परिसर को लेकर विवाद चल रहा है। उनके बेटे राकेश उर्फ अजय सिंह का दावा है कि यह जमीन नजूल की है, जिसे स्वतंत्रता के बाद 99 साल की लीज पर उनके पिता स्व. केदारनाथ सिंह को आवंटित किया गया था।

तब से उनका परिवार यहीं पर निवास कर रहा है। वर्तमान में परिवार पुराने मकान में रह रहा है। स्व. केदारनाथ सिंह पिपराइच से दो बार विधायक रहे। जनता दल, बसपा और सपा में प्रभावी रहे केदारनाथ सिंह का सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से भी करीबी रिश्ता रहा है।
विज्ञापन

परिजनों और सैंथवार मल्ल सभा के नेताओं का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर दो लोगों ने कूटरचित दस्तावेज़ तैयार कर बंगले पर कब्जे की साजिश रची है। आरोप लगाया कि प्रशासन उन लोगों का संरक्षण कर रहा है और परिवार को जबरन बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदर्शन कर रहे नेता डॉ. कृष्णभान सिंह ने कहा कि इस बंगले और जमीन पर स्व. केदारनाथ सिंह और उनके परिवार का वैध अधिकार है और यदि कार्रवाई नहीं रोकी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सैंथवार मल्ल समाज के लोग दलगत जुड़ाव से इतर एकत्रित हुए थे, इसमें सपा और भाजपा से जुड़े लोग भी शामिल हुए।

नेताओं और कार्यकर्ताओं को भीतर जाने से रोका तो शुरू हुआ हंगामा
सुबह नौ बजे से ही स्मारक बचाओ आंदोलन के आह्वान पर सैंथवार समाज के लोग गोलघर में जुटने लगे थे। प्रशासन ने एहतियातन बंगले और स्मारक परिसर को सील कर दिया था। गंगा सिंह सैंथवार, एसपी सिंह, महेंद्र प्रताप मल्ल, संजय सिंह, किसान सिंह और पिंटू सिंह जैसे नेताओं ने जैसे ही स्मारक की ओर बढ़ने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

इससे कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस से धक्का-मुक्की होने के बाद बंगले के सामने सड़क पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि विवादित पक्ष को संरक्षण देकर पूर्व विधायक के परिवार और समाज का अपमान किया जा रहा है। उनका कहना था कि पूर्व विधायक का स्मारक सम्मान और गरिमा का प्रतीक है, जिसे बचाना हर हाल में जरूरी है।

सूचना पर एसपी सिटी, एडीएम समेत तमाम अफसर पहुंचे
प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एडीएम सदर दीपक गुप्ता, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

वहीं, सुरक्षा को देखते हुए बंगले के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। साथ ही पुलिस ने 36 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस भेज दिया।

जाम को देखते हुए यातायात किया गया डायवर्ट
विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्क रोड पर जाम की स्थिति लग गई। देखते ही देखते सैकड़ों वाहनों का पहिया थम गया। इसके बाद वहां मौजूद सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने सिटी मॉल और मुख्य डाकघर तिराहे पर पुलिस बल तैनात करते हुए रूट डायवर्ट कर दिया।

यूनिवर्सिटी की ओर से आ रहे वाहनों को सिटी मॉल के रास्ते डायवर्ट कर दिया। वहीं गणेश चौराहे से यूनिवर्सिटी की ओर जा रहे वाहनों का मुख्य डाकघर तिराहे से कमांड हाउस होते हरिओम नगर तिराहे की ओर डायवर्ट कर दिया। देर शाम के बाद यातायात सामान्य हो सका।

बस से प्रदर्शनकारियों को भेजा गया पुलिस लाइंस
स्थिति बिगड़ने पर दोपहर दो बजे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने सैंथवार मल्ल सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह समेत 37 नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को बस से पुलिस लाइंस भेजा गया। करीब तीन घंटे तक माहौल तनावपूर्ण रहा। देर शाम हिरासत में लिए गए सभी लोगों को छोड़ दिया गया, हालांकि गंगा सिंह सैंथवार से पुलिस ने पूछताछ की।

बिना सूचना दिए कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया है। इस मामले में पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर चिन्हित किया है, इनके खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी:अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed