{"_id":"68d6ffd5b8bc04b03f0cc472","slug":"gorakhpur-news-prof-kirti-pandeys-resignation-was-also-discussed-at-ddu-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1083887-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रो. कीर्ति पांडेय के इस्तीफे की डीडीयू में भी होती रही चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रो. कीर्ति पांडेय के इस्तीफे की डीडीयू में भी होती रही चर्चा
विज्ञापन
उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की थीं अध्यक्ष, इस्तीफे के बाद आज डीडीयू में कर सकती हैं जॉइन
डीडीयू में समाजशास्त्र विभाग में प्रोफेसर हैं कीर्ति पांडेय
गोरखपुर। प्रो. कीर्ति पांडेय के उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर शुक्रवार को दोपहर बाद दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में भी चर्चाओं में रही। वह डीडीयू में समाजशास्त्र की प्रोफेसर हैं। वह पिछले एक साल से असाधारण अवकाश पर चल रही थीं। आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद शनिवार को वह डीडीयू में जॉइन कर सकती हैं।
प्रदेश सरकार की तरफ से एक सितंबर 2024 को प्रो. कीर्ति पांडेय को उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। आयोग के पहले पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कार्यभार संभाला था। उनके इस्तीफे को लेकर कैंपस से लेकर प्रशासनिक भवन तक तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे। बताया जा रहा है कि इस्तीफा स्वीकार होने के बाद प्रो. कीर्ति शनिवार को गोरखपुर आ सकती हैं। शनिवार को ही वह विभाग में जाकर कार्यभार संभाल सकती हैं।