Gorakhpur News: एम्स की दो योजनाओं का लोकार्पण कर सकते हैं प्रधानमंत्री, सूची हो रही तैयार- जानिए कब
पीएम मोदी कर सकते हैं ऑनलाइन लोकार्पण: यह लोकार्पण पीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन दिल्ली में होगा। इसमें गोरखपुर एम्स की परियोजना के भी शामिल होने कि उम्मीद है। इसमें सवा करोड़ रुपये के दंत संकाय विभाग और दो करोड़ रुपए से नेत्र रोग विभाग में बने कार्निया ट्रांसप्लांट सेंटर का लोकार्पण कर सकते हैं।
विस्तार
यह लोकार्पण पीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन दिल्ली में होगा। इसमें गोरखपुर एम्स की परियोजना के भी शामिल होने कि उम्मीद है। इसमें सवा करोड़ रुपये के दंत संकाय विभाग और दो करोड़ रुपए से नेत्र रोग विभाग में बने कार्निया ट्रांसप्लांट सेंटर का लोकार्पण कर सकते हैं। दोनों योजनाओं का प्रस्ताव एम्स प्रशासन ने स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए पीएमओ को भेजा हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा कोऑर्डिनेशन
कार्यक्रम का कोऑर्डिनेशन स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा है। एम्स गोरखपुर से नई योजनाओं के बारे में प्रस्ताव मांगा गया था। प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्रालय से ग्रीन सिग्नल मिल गया।
अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है। एहतियातन पीएम के ऑनलाइन कार्यक्रम को लेकर ऑडिटोरियम में तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें शामिल होने वाले अतिथियों के नामों की सूची भी मंत्रालय अंतिम रूप दे रहा है। इसके लिए कार्यकारी निदेशक रविवार को ही एम्स में आ जाएंगे।
एम्स में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में दो नई योजनाएं शुरू होने वाली हैं। कार्निया ट्रांसप्लांट सेंटर और दंत रोग विभाग के लोकार्पण प्रधानमंत्री से कराने का प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए भेजा गया है। पीएम कार्यालय से हरी झंडी मिलने का इंतजार है: डॉ. अजय सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स