फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Preparations were made for celebration on boating, angel left this world before birthday

Gorakhpur News:नौका विहार पर जश्न मनाना था...मना मातम, जन्मदिन से पहले दुनिया से चली गई 'परी'

Tue, 14 Jan 2025 11:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 11:09 AM IST
सार

परी की मां अंजू देवी परी को याद करके बेहोश हो जा रही हैं। वह परी का फोटो कलेजे से लगाकर बार-बार कह रही हैं कि बेटी मर नहीं सकती है। वह तो थोड़ी देर में आने के लिए कहकर पिता के साथ गई थी। रोती मां को घर और गांव की महिलाएं सांत्वना दे रही हैं। घर पर परिवार, रिश्तेदार और गांव के लोग पहुंचे थे, वे इस घटना से बेहद ही दुखी हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Preparations were made for celebration on boating, angel left this world before birthday
मृतक परी और गमगीन पिता रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्मदिन से पहले परी (05) दुनिया से चली गई। 29 जनवरी को उसका जन्मदिन था, नौका विहार पर धूमधाम से जश्न मनाने की तैयारी की गई थी। अभी वह एलकेजी में पढ़ाई की शुरूआत की थी। ए,बी,सी, डी पढ़ाता था, रोज स्कूल छोड़ने जाता था... इतना कहते-कहते पिता रवि कुमार सरोज की आंखें डबडबा गईं। सोमवार को वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बेटी का पोस्टमार्टम करवा रहे थे।
विज्ञापन


चौरीचौरा के बघाड़ निवासी रवि कुमार ने बताया कि दो बेटियां परी और ढाई साल की बेबी थी। सभी लोग कहते थे कि एक बेटा भी होना चाहिए। मैं उनसे कहता था कि लड़कों से भी कहीं आगे निकलकर बेटियां दिखाएंगी। लेकिन तेज रफ्तार गाड़ी ने बेटी की जिंदगी छीन ली। कार में मैं भी था, भगवान बेटी को छोड़कर मेरी जिंदगी ले लेता तो अच्छा था।
विज्ञापन


परी की मां अंजू देवी परी को याद करके बेहोश हो जा रही हैं। वह परी का फोटो कलेजे से लगाकर बार-बार कह रही हैं कि बेटी मर नहीं सकती है। वह तो थोड़ी देर में आने के लिए कहकर पिता के साथ गई थी। रोती मां को घर और गांव की महिलाएं सांत्वना दे रही हैं। घर पर परिवार, रिश्तेदार और गांव के लोग पहुंचे थे, वे इस घटना से बेहद ही दुखी हैं। वहीं उनकी दूसरी बेटी मासूम बेबी कुछ भी समझ नहीं पा रही है। उसे अपनी दीदी का अभी भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परी जैसी दिखती थी, इसलिए नाम पड़ा
बघाड़ निवासी मुनिब पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत हैं। मुनिब के इकलौते बेटे रवि कुमार को जब पांच साल पहले बेटी पैदा हुई तो दादा सबसे अधिक खुश हुए थे। मुनिब बोले कि नातिन परी की तरह दिखती थी, इसलिए उसका नाम रख दिया। घर में परी को हर कोई खूब लाड प्यार करता था।

जिद करने पर साथ ले गए पिता
मुनिब ने बताया कि रविवार को रवि अपनी बहन के ससुराल सहजनवां खिचड़ी पहुंचाने जा रहे थे। तब परी भी साथ में जाने की जिद करने लगी। तब मां ने कहा कि बहुत जल्द बुआ घर पर आएंगी तब मिल लेना, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। इस वजह से उसे भी साथ लेकर रवि गए।

गाड़ी कब्जे में लेकर अज्ञात पर दर्ज किया केस
पिता रवि कुमार सरोज की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने वाहन UP53 DC 3148 को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी अतुल कुमार अग्रवाल के नाम पर है। इनका चौरीचौरा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप भी है।

चर्चा है कि अर्टिगा कार में एक से अधिक युवक सवार थे। वे कहीं पार्टी में जा रहे थे। सूत्रों की माने तो सभी ने खूब छक कर शराब पी थी। गाड़ी से भी एक शराब की बोतल मिली है। घटना स्थल से सौ मीटर पहले ही तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी। सीसीटीवी कैमरे से कार सवार युवकों की पहचान पुलिस कर रही है।


रविवार को हुआ हादसा
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बघाड़ निवासी रवि कुमार सरोज अपनी बेटी परी के साथ सुबह वैगनार से सहजनवां में रहने वाली बहन के ससुराल खिचड़ी पहुंचाने गए थे। घर लौटते समय अभी वह डुमरी खुर्द के पास पहुंचे ही थे कि देवरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद ऊपर की तरफ उछलते हुए दूसरे लेन पर चली गई और वैगनार से टकरा गई। टक्कर तेज होने से मौके पर ही परी की मौत हो गई और रवि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed