{"_id":"6836141c393b44185c05b7b3","slug":"gorakhpur-news-preparations-underway-to-run-16-coach-vande-bharat-to-prayagraj-from-june-15-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-950942-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 16 कोच वाली वंदेभारत को 15 जून से प्रयागराज तक चलाने की तैयारी-सीटें होंगी दोगुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 16 कोच वाली वंदेभारत को 15 जून से प्रयागराज तक चलाने की तैयारी-सीटें होंगी दोगुनी
Wed, 28 May 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:05 AM IST
सार
गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत पहले लखनऊ तक चलती थी, लेकिन मार्च 2024 में इस ट्रेन का विस्तार प्रयागराज जंक्शन तक कर दिया गया। वर्तमान में इसमें आठ कोच ही लगते हैं। इसमें सात एसी चेयर कार और दो एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच होते हैं।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन( सांकेतिक)
विस्तार
गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 जून से आठ की जगह 16 कोच लगाकर चलाने की तैयारी है। नई रेक संरचना में कुल 1264 सीटें हो जाएंगी। इसमें एग्जीक्यूटिव श्रेणी के और 14 कोच चेयर कार श्रेणी के रहेंगे। कोच के अनुरक्षण का कार्य अंतिम चरण में है। 10 जून तक ट्रायल करके हरी झंडी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत पहले लखनऊ तक चलती थी, लेकिन मार्च 2024 में इस ट्रेन का विस्तार प्रयागराज जंक्शन तक कर दिया गया। वर्तमान में इसमें आठ कोच ही लगते हैं। इसमें सात एसी चेयर कार और दो एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच होते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में कुल 632 सीटें हैं। अब रेलवे बोर्ड ने ट्रेन में 16 कोच लगाने का निर्णय लिया है। आठ कोच और लगने के बाद 14 एसी चेयरकार और दो एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच हो जांएगे। इस हिसाब से कुल सीटें 1264 हो जाएंगी।
विज्ञापन
पिछले दिनों रेलवे बोर्ड के निर्देश पर वंदेभारत की 16 कोच वाली एक रेक गोरखपुर जंक्शन पर लाई गई। रेल प्रशासन की तैयारी है कि 16 कोच को प्रयागराज वाली ट्रेन में लगाया जाएगा और गोरखपुर से प्रयागराज तक चल रही आठ कोच वाली ट्रेन को पटना तक चलाया जाए। लेकिन, अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड से होना है।