फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Preparations to start construction of Godhdhoiya drain after the rains

Gorakhpur News: बरसात बाद गोड़धोइया नाले का निर्माण शुरू करने की तैयारी

Tue, 07 Oct 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Preparations to start construction of Godhdhoiya drain after the rains
प्रभावित निर्माण को एक सप्ताह के अंदर तोड़ने की चेतावनी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोड़धोइया नाला निर्माण का 75 प्रतिशत कार्य अब तक पूरा हो चुका है। बरसात का मौसम समाप्त होते ही शेष कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने बशारतपुर क्षेत्र के आदित्यपुरी और शक्तिनगर मुहल्लों में जाकर भवन स्वामियों से अपील किया कि वे नाला की वांछित चौड़ाई में बाधा डालने वाले निर्माण हटाएं। उन्होंने चेताया कि इसी सप्ताह तक यदि काम शुरू नहीं हुआ तो प्रशासन स्वयं निर्माण तोड़ देगा।
अब तक 9.25 किलोमीटर लंबाई में से 7.3 किलोमीटर नाला निर्माण और 17.95 किलोमीटर इंटरसेप्टिंग सीवर लाइन में से 5.8 किलोमीटर सीवर लाइन का काम पूरा हो चुका है। 38 एमएलडी एसटीपी का 80 प्रतिशत और 61 एमएलडी एमपीएस का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) ने जून में बारिश के कारण कार्य अस्थायी रूप से रोका था। सितंबर में दोबारा कार्य शुरू किया गया, लेकिन एक अक्तूबर की बारिश में चार स्थानों पर एक माह की मेहनत बर्बाद हो गई। अब निर्माण कार्य को बाधारहित पूरा करने के लिए प्रशासन ने भवन स्वामियों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed