फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Preparations to increase the rhino family in the zoo

Gorakhpur News: चिड़ियाघर में गैंडे का कुनबा बढ़ाने की तैयारी

Mon, 22 Sep 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Preparations to increase the rhino family in the zoo
गोरखपुर के वातावरण में ढल चुके हैं हर-गौरी
विज्ञापन

गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में असम से लाए गए एक सींग वाले दोनों गैंडों की उम्र आठ से नौ वर्ष हो गई है। चिड़ियाघर प्रशासन का मानना है कि अगले एक साल में इनसे प्रजनन की संभावना है। यदि यह संभव हुआ तो गोरखपुर प्रदेश का पहला चिड़ियाघर बन जाएगा, जहां गैंडों का प्रजनन होगा।

मार्च 2022 में सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से इन गैंडों ‘हर’ और ‘गौरी’ को गोरखपुर लाया गया था। असम के गैंडे वहां की शान माने जाते हैं और उन्हें अन्य राज्यों को देना सामान्यत: मुश्किल होता है लेकिन विशेष पहल पर इन दोनों को गोरखपुर स्थानांतरित किया गया। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, गैंडे वयस्क अवस्था में 10 वर्ष की आयु में पहुंचते हैं। फिलहाल दोनों एक साथ रह रहे हैं और एक-दूसरे के साथ सहज हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि गोरखपुर का वातावरण अब इन्हें पूरी तरह रास आ गया है और इनके व्यवहार से प्रजनन की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed