फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Prabhunath of Jhangha also died in the stampede.

Gorakhpur News: भगदड़ में झंगहा के प्रभुनाथ की भी मौत

Thu, 30 Jan 2025 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Prabhunath of Jhangha also died in the stampede.
झंगहा के प्रभुनाथ पत्नी के साथ गए थे, कुंभ नहाने
विज्ञापन

बगल के गांव से बस बुक कराकर गई थी मंडली
झंगहा। बकसूडी गांव निवासी प्रभुनाथ गुप्ता (58) की कुंभ भगदड़ में मौत हो गई। वह अपनी पत्नी ऊषा देवी के साथ 27 जनवरी को कुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे। मौत की सूचना आने के बाद से ही गांव में स्थित घर पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई, जो परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।प्रभुनाथ की पत्नी ऊषा देवी ने बताया है कि बगल के गांव सुगहा से एक बस बुक हुई थी। इसमे कई गांव के लोग एक साथ कुंभ स्नान करने 27 को जा रहे थे, इसमे हमलोग भी शामिल हो गए। मंगलवार की देर रात हमलोग एक साथ स्नान करने जा रहे थे, तभी अचानक भगदड़ शुरू हुई और सभी अलग-थलग हो गए। थोड़ी देर बाद पता चला कि मेरे पति प्रभुनाथ का भी शव मिला है। मैंने जाकर उनकी पहचान की। वहीं गांव में परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दिए थे। बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह शव आते ही उनका दाह संस्कार सरण घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed