फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Power cars removed from 128 trains, 31 seats increased in every train

Gorakhpur News: 128 ट्रेनों से हटीं पावर कार, हर ट्रेन में बढ़ीं 31 सीटें

Mon, 16 Jun 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Power cars removed from 128 trains, 31 seats increased in every train
हेड ऑफ जेनरेशन तकनीक से अब ट्रेन को मिली रही बिजली, 2.81 करोड़ रुपये की बचत
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने हेड ऑन जेनरेशन (एचओजी) तकनीक से एक तरफ जहां एक वर्ष में 2.81 करोड़ रुपये की बिजली की बचाई है वहीं, कुल 128 ट्रेनों में 3,968 सीटें भी बढ़ा ली हैं। इसके अलावा डीजल खपत कम होने से कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आई है।


रेलवे ने अब सभी ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाने शुरू किए हैं। अब तक 128 ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए जा चुके हैं। इसके इंजन में एचओजी तकनीक लगी हुई है। इसके तहत ब्रेक लगने पर पहिए में घर्षण से बिजली उत्पन्न होती है। रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम उस वक्त काम करता है, जब ट्रेन के इंजन में ब्रेक का इस्तेमाल किया जाता है। ब्रेक का इस्तेमाल करते समय इंजन में लगाया गया रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम चालू हो जाता है और इंजन में लगी मोटर जनरेटर की तरह काम करने लगती है। इस नई तकनीक के उपयोग से पहले लगने वाले दो पॉवर कारों में से एक पॉवर कार हटा दी जाती है। उसके स्थान पर एलएसएलआरडी कोच लगाया जाता है, जिसमें 31 यात्रियों के लिए बैठने की क्षमता होती है एवं अतिरिक्त लगेज स्पेस भी होता है। इसका लाभ भी यात्रियों को मिलता है। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, ऊर्जा दक्ष एवं पर्यावरण अनुकूल हेड ऑन जेनरेशन (एचओजी) का उपयोग पूर्वोत्तर रेलवे के 128 ट्रेनों में किया जा रहा है। इसके फलस्वरूप वित्त वर्ष 2025-26 में मई, 2025 तक 311 किलो लीटर डीजल की बचत हुई है, जिससे रेल राजस्व के रूप में 2.81 रुपये करोड़ की बचत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed