फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Policeman who collected money in the name of providing job, dismissed

Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये वसूलने वाला पुलिसकर्मी बर्खास्त

Thu, 04 Jul 2024 06:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Policeman who collected money in the name of providing job, dismissed
गोरखपुर। पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने और काम के बदले रुपये वसूलने के आरोपी सिपाही मोहम्मद यासीन को बर्खास्त कर दिया गया है। एसएसपी की रिपोर्ट पर शासन ने यह कार्रवाई की है। आरोप लगने के बाद से ही सिपाही निलंबित चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ऑफिस को भी सिपाही की बर्खास्तगी के संबंध में जानकारी मिल गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर जिले का मूल निवासी मोहम्मद यासीन यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि गोरखपुर में तैनाती के दौरान उसने कई लोगों से भर्ती के नाम पर रुपयों की वसूली की। इतना ही नहीं, थानों में तैनाती के समय भी काम कराने के नाम पर लोगों से रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

दोनों ही मामले की शिकायत एसएसपी के पास आई तो उसे निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए गए। आरोप सही मिलने और साक्ष्य के साथ सामने आने के बाद बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। मुख्यालय को फाइल तैयार कर भेजा गया, जिस पर अंतिम मुहर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed