फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Police took away the mobile of the ration dealer's family... investigating the call details

Gorakhpur News: कोटेदार के परिवार का मोबाइल ले गई पुलिस.. खंगाल रही कॉल डिटेल

Thu, 03 Apr 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police took away the mobile of the ration dealer's family... investigating the call details
चौरीचौरा डबल मर्डर : तहसील प्रशासन भी सक्रिय जमीन की नाप-जोख की
विज्ञापन


सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा डबल मर्डर केस में मंगलवार को कोटेदार के बेटे संजय उर्फ शैलेंद्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया। अब पुलिस उसके परिवार में पत्नी, बहन और मां का मोबाइल भी साथ ले गई है। संजय के मोबाइल में भी कोई साक्ष्य नहीं मिला है। अब परिवार के मोबाइल व कॉल डिटेल की पुलिस जांच कर रही है।
उधर, बुधवार को कोटेदार के घर उपजिलाधिकारी चौरीचौरा रोहित मौर्या के निर्देश पर नायब तहसीलदार संजय सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पहुंचकर आवास व खाली जमीन की नाप-जोख की। जांच में पता चला कि संजय के मकान के सामने 20 एयर भूमि नवीन परती खाते की भूमि सरकारी है। राजस्व टीम ने उस भूमि का चिह्नांकन किया। राजस्व टीम के मुताबिक, भूमि के कुछ हिस्से पर इस परिवार ने अतिक्रमण कर रखा है और शेष का सहन के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार संजय सिंह ने कोटेदार के परिवार के लोगों से कहा कि नवीन परती की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटा लें, वरना विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान घर पर केवल संजय की मां और बहन मौजूद थीं। संजय की पत्नी कहीं बाहर निकली थीं। वहीं कोटेदार पिता सरजू और भाई सुरेंद्र हत्या का आरोप लगने के बाद से ही घर से भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदहा गांव में शनिवार देर रात पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय बगल के कमरे में बड़ी बेटी खुशबू मौजूद थी। खुशबू के मुताबिक, उसका कमरा बाहर से बंद कर दिया गया था। अंदर से वह मां और बहन को बचाने के लिए चिल्ला रही थी। इसके बाद बुआ और पुलिस को कॉल कर सूचना दी। पुलिस आई फिर दरवाजे की कुंडी को खोलकर उसे बाहर निकाला था। खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया।


किसने जलाया कपूर, गांव में होती रही चर्चा
शिवपुर चकदहा गांव में बुधवार को दिनभर गांव के मंदिर पर कपूर जलाने की चर्चा होती रही। ग्रामीणों का कहना है कि मां-बेटी का अंतिम संस्कार रविवार को हुआ था। उसी रात में गांव के बाहर घेवा देवी स्थान पर दो किलो कपूर जलाया गया है। यह चर्चा होने के बाद पुलिस भी अब कपूर जलाने वाले अज्ञात की तलाश में जुट गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इसका हत्या से भी तार जुड़ा हो सकता है।


पूनम के घर के आसपास पुलिस ने की छानबीन
गांव में पुलिस टीम ने बुधवार को भी पूनम के घर के आसपास छानबीन की। घर के पीछे से खेत के रास्ते कुछ दूर जाकर पुलिस टीम काफी देर तक रुकी रही। वहीं दो जातियों का मामला होने की वजह से बुधवार को भी गांव में पीएसी तैनात रही।


परिवार से मिले बसपा नेता
डबल मर्डर की घटना को संज्ञान में लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर बुधवार को गांव पहुंचकर बसपा के जिला प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि बसपा साथ खड़ी है। इसके बाद बसपा के नेताओं ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। बसपा नेता वीरेंद्र पांडेय ने सीओ अनुराग सिंह से बात की और परिवार को सुरक्षा, एक महिला को कांस्टेबल की ड्यूटी लगाने की मांग की। वहीं पीड़ित परिवार से बुधवार को आजाद समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार साहनी के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को सौंपी जाएगी।
-----------------
खुशबू ने आत्महत्या की दी चेतावनी
पूनम की बेटी मुख्य गवाह खुशबू ने चेतावनी दी कि अगर मां और बहन के हत्यारों को सजा नहीं मिली तो भाई के साथ वह चौरीचौरा थाना गेट के पास पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर लेगी। उसने कहा कि हर हाल में न्याय चाहिए। उसने मांग की कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाएं ।


आरोपी की मां ने सीबीआई जांच की मांग
हत्या के मुख्य आरोपी संजय की मां बासमती देवी ने कहा कि कोटे के विवाद को लेकर उनके परिवार को फंसाया जा रहा है। बेटा निर्दोष है। मामले की सीबीआई जांच हो। हम लोगों की बातों को कोई सुन नहीं रहा है।


वर्जनमुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। इस केस की जांच गहनता से चल रही है। थाने की पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम जांच पड़ताल कर रही है।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसओजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed