{"_id":"68a635d901de8cf99200879d","slug":"gorakhpur-news-police-is-patrolling-in-kusamhi-forest-every-couple-is-being-questioned-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1043427-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुसम्हीं जंगल में पुलिस कर रही गश्त, हर जोड़े से हो रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुसम्हीं जंगल में पुलिस कर रही गश्त, हर जोड़े से हो रही पूछताछ
विज्ञापन
कुसम्ही जंगल में दंपती संग मारपीट व लूटपाट के बाद पुलिस सख्त
डायना गैंग के भागे गुर्गों की तलाश में दी जा रही दबिश
गोरखपुर। कुसम्ही जंगल में दंपती से मारपीट और लूटपाट की घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही जंगल में घूमने वाले हर जोड़े से पूछताछ भी की जा रही है। इधर, पुलिस ने एक अन्य टीम डायना गैंग के अन्य साथियों की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
झंगहा थाना क्षेत्र के वनसप्ती गांव निवासी निकेष निषाद बीते 15 अगस्त को पत्नी के साथ कुसम्ही जंगल घूमने गए थे। वह वहां पत्नी के साथ फोटो खींच रहे थे तभी डायना गिरोह के दो बदमाश आ धमके। बदमाशों ने उनके ही मोबाइल से वीडियो बनाया और धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। विरोध पर बदमाशों ने गमछे से उनका गला कसकर मारने की कोशिश की। इसके बाद उनकी जेब में रखे 1400 रुपये छीनकर भाग गए थे।
पुलिस ने मामले में मुठभेड़ के दौरान गैंग के दो गुर्गों कुसम्ही कोठी निवासी अभिषेक राजभर व चौरीचौरा के रौतनिया सरदारनगर निवासी अरुण यादव को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। वहीं भागे अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इधर, घटना के बाद इलाके के लोगों और जंगल में घूमने आने वाले जोड़ों में दहशत है। पुलिस ने अपील की है कि लोग संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि कुसम्ही जंगल में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही वहां आने जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।