फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Police found the bride, husband refused to keep her

Gorakhpur News: पुलिस ने ढ़ूंढ निकाली दुल्हन पति ने रखने से किया मना

Fri, 22 Nov 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 22 Nov 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police found the bride, husband refused to keep her
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र से शादी के दूसरे दिन भागी दुल्हन गीडा इलाके में रहने वाली अपनी मौसी के घर से मिली। पुलिस युवती को लेकर ससुराल पहुंची तो पति और ससुरालियों ने रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

ससुराल वालों ने गहने लेकर युवती के फरार होने की तहरीर दी थी। पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। तभी युवती की लोकेशन पुलिस को मिल गई। जांच में गहने लेकर भागने की बात झूठ निकली। ससुराल वाले भी अब इस आरोप से इंकार कर रहे हैं। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 14 नवंबर को शादी थी। 15 नवंबर को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची थी। 16 नवंबर को परिवार में नई नवेली दुल्हन के आने की खुशियां मनाई गईं। इस बीच ससुराल वालों को 17 नवंबर को एक बारात में जाने का निमंत्रण मिला था। दुल्हन ने खुद ही कहकर अपने पति को बरात में भेज दिया। इस बीच दुल्हन फरार हो गई। ससुराल वाले दुल्हन को घर में न पाकर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed