फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pipraich robbery: Case registered against three miscreants

पिपराइच लूट : तीन बदमाशों पर केस दर्ज

Fri, 07 Feb 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pipraich robbery: Case registered against three miscreants
फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर से लूट का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने कई जगहों के खंगाले सीसीटीवी कैमरे
भटहट। पिपराइच क्षेत्र के भिसवा गांव में डीडी इंटर कॉलेज के पास बुधवार रात बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर से 1.50 लाख रुपये, बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। बृहस्पतिवार सुबह एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल की जांच कर निर्देश दिए। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है, हालांकि बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
महराजगंज जिले के वार्ड नंबर 9 के लोहिया नगर चौपरिया निवासी गोपाल पटेल एलटी फाइनेंस समूह में फील्ड ऑफिसर हैं। इसका कार्यालय पिपराइच कस्बे में स्थित है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि बुधवार शाम को गोपाल गुलरिहा क्षेत्र के जमुनिया गांव से समूह से कर्ज का इकट्ठा करके पिपराइच ऑफिस जा रहे थे। 6:40 बजे भिसवां गांव के पास पहुंचे थे कि जंगल के पास तीन बदमाश उन्हें हाथ देकर रोक लिए। वहां रुकते ही बदमाश प्लेटिना बाइक और मोबाइल के साथ ही बैग में रखा वसूली का डेढ़ लाख रुपये लूट कर भाग गए।
विज्ञापन

लूट की वारदात के बाद गोपाल पैदल बगल के एक गांव में पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से वारदात की सूचना कंपनी के अधिकारियों के साथ पुलिस को दी। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुुई हैं। बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed