फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi expressed his displeasure over the slow pace of construction of the flyover in Gorakhpur.

CM ने अफसरों को लगाई फटकार: मानसून थमने के बाद भी सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण का काम धीमा, क्यों... हुए नाराज

Wed, 05 Nov 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Nov 2025 01:24 AM IST
सार

बिहार के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के बाद मंगलवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सबसे पहले नहर रोड के पास पहुंचे। यहां उन्होंने सिक्सलेन फ्लाईओवर की पिलर संख्या 62-63 के पास रुककर निर्माण की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। 429 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत वाले गोरखपुर के इस पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण फरवरी 2023 में शुरू हुआ था और कार्य जनवरी 2026 तक पूरा किया जाना है।

विज्ञापन
CM Yogi expressed his displeasure over the slow pace of construction of the flyover in Gorakhpur.
ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहे पर बनने वाले सिक्स लेन सड़क का निरीक्षण करते मु

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम टीपीनगर चौक से पैडलेगंज मार्ग पर गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि मानसून थमने से लेकर अबतक का समय काम में तेजी लाने के लिए बेहद अनुकूल था। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में नसीहत दी कि सामान्य और टेक्निकल मैनपॉवर तथा मशीन, उपकरण जैसे संसाधन बढ़ाकर काम को तय समय सीमा में तेजी से पूरा किया जाए।
विज्ञापन

बिहार के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के बाद मंगलवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सबसे पहले नहर रोड के पास पहुंचे। यहां उन्होंने सिक्सलेन फ्लाईओवर की पिलर संख्या 62-63 के पास रुककर निर्माण की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली।

429 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत वाले गोरखपुर के इस पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण फरवरी 2023 में शुरू हुआ था और कार्य जनवरी 2026 तक पूरा किया जाना है।

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 2.6 किमी लंबे और कुल 77 पिलर वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण की भौतिक प्रगति 72 प्रतिशत से अधिक है। लक्षित समय तक कार्य पूरा करने की कड़ी चेतावनी देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पिलर पर स्लैब डालते वक्त सिक्योरिटी और सेफ्टी के सभी इंतजाम हर हाल में सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन

सर्विस रोड पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कराएं
सिक्सलेन फ्लाईओवर की पिलर संख्या 18-19 के पास निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि फ्लाईओवर पर और इसके नीचे सर्विस रोड पर भी प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कराएं। उन्होंने पिलर के नीचे खाली जगह का अयोध्या की तर्ज पर सुंदरीकरण कराने और सड़क का स्लोप नाले की तरफ करने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि नाले पर जगह-जगह सड़क से कनेक्ट जाली लगाई जाए ताकि पानी के साथ कूड़ा नालियों में न जाने पाए। सीएम योगी ने फ्लाईओवर के नीचे सड़क के दोनों तरफ ड्रेन और नालों के ऊपर स्लैब डालने का कार्य अधिकतम एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्विस रोड और नालों के अलाइनमेंट पर विशेष ध्यान देने की नसीहत भी दी और कहा कि किसी भी दशा में जलभराव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के ड्राइंग मैप का अवलोकन करते हुए सभी पिलर पर स्लैब पड़ने की स्थिति के बारे में पूछा तो सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि 77 में से 55 पिलर पर स्लैब पड़ चुके हैं। जनवरी 2026 तक बाकी पिलर पर भी स्लैब डाल दिए जाएंगे। सिक्सलेन फ्लाईओवर के निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने सड़क के दोनों तरफ नालों की स्थिति का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, प्रशासन, पुलिस, सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और जीडीए के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed