फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of theft of Rs 45 lakh caught from Khatu Shyam Distributor in Gorakhpur.

Gorakhpur News: पूर्व कर्मचारी की मुखबिरी पर हुई थी 45.40 लाख की चोरी,5 गिरफ्तार- पुराना नौकर बना था 'विभीषण'

Mon, 04 Nov 2024 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 10:24 AM IST
सार

चोरी का खुलासा: गोदाम के कैश बॉक्स में तीन दिन में हुई बिक्री के 45.40 लाख रुपये, आठ सोने व 31 चांदी के सिक्के थे। 21 अक्तूबर की भोर में तीन बजे चार की संख्या में पहुंचे चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। कैश बॉक्स में रखे रुपये व सोने-चांदी के सिक्के लेकर फरार हो गए। केस दर्ज कर तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्विलांस और सीसी कैमरे की मदद से छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
Accused of theft of Rs 45 lakh caught from Khatu Shyam Distributor in Gorakhpur.
गिरफ्तार चारों आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

कोतवाली थाना इलाके में दुर्गाबाड़ी स्थित खाटू श्याम इंटरप्राइजेज के गोदाम से चोरी का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व कर्मचारी मुखबिरी पर चोरी की गई थी। 45.40 लाख रुपये, सोने व चांदी के सिक्के चुराने वाले गिरोह के सरगना हिस्ट्रीशीटर सुल्तान उर्फ राजू व एक बाल अपचारी समेत पांच आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 

Accused of theft of Rs 45 lakh caught from Khatu Shyam Distributor in Gorakhpur.
दुर्गा बाड़ी चौरी के बरामद रुपए।
मऊ, जौनपुर व गोरखपुर के रहने वाले आरोपियों के कब्जे से 36.61 लाख रुपये, एक सोने व दो चांदी के सिक्के, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, बाइक व पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पूर्व कर्मचारी (बाल अपचारी) की मुखबिरी पर चोरी हुई थी। गोदाम में रुपये होने की सूचना देने व बदमाशों की मदद करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार की दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि दाउदपुर के अंबेश्वरी पैलेस में रहने वाले अविरल मोदी ने 22 अक्तूबर को कोतवाली थाना पुलिस को बताया था कि दुर्गाबाड़ी स्थित खाटू श्याम इंटरप्राइजेज में वह पार्टनर हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Accused of theft of Rs 45 lakh caught from Khatu Shyam Distributor in Gorakhpur.
गिरफ्तार आरोपियों के साथ घटना अनावरण की जानकारी देते एसएसपी, एसपी सिटी व सीओ कोतवाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गोदाम के कैश बॉक्स में तीन दिन में हुई बिक्री के 45.40 लाख रुपये, आठ सोने व 31 चांदी के सिक्के थे। 21 अक्तूबर की भोर में तीन बजे चार की संख्या में पहुंचे चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। कैश बॉक्स में रखे रुपये व सोने-चांदी के सिक्के लेकर फरार हो गए। केस दर्ज कर तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्विलांस और सीसी कैमरे की मदद से छानबीन शुरू की।

जांच में पता चला कि दुकान में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी की मुखबिरी पर रामगढ़ताल के कांशीराम आवास योजना में रहने वाले सुल्तान उर्फ राजू ने अपने साथियों संग वारदात को अंजाम दिया है।

सुल्तान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने साथियों का नाम बताए, जिसके बाद घटना में शामिल मऊ जिले के मधुबन, ह्दयपट्टी के मूल निवासी व शाहपुर के राप्तीनगर के गंगा टोला में रहने वाले राजकुमार सिंह उर्फ टिंकू, जौनपुर के बक्सा, गोविंदपुर में रहने वाले आदर्श मिश्रा, चिलुआताल के नकहा नंबर दो गिदहवा में रहने वाले रामरक्ष उर्फ तेजू के साथ ही मुखबिरी करने वाले कर्मचारी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी के 36.61 लाख रुपये बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि सुल्तान उर्फ राजू गिरोह का सरगना है। चोरी के शेष रुपये फरार चल रहे उसके सहयोगी के पास है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी ने चोरी का खुलासा करने वाली टीम को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह एडीजी और डीआईजी के साथ उनकी तरफ से इनाम की राशि देने की घोषणा की गई है।

 
विज्ञापन

Accused of theft of Rs 45 lakh caught from Khatu Shyam Distributor in Gorakhpur.
सीसीटीवी प्रतीकात्मक फोटो 
100 सीसी कैमरों को खंगालने पर मिला स्कूटी का मॉडल
त्योहार के सीजन में दुकान में हुई बड़ी चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की सात टीमों को लगाया गया था। इसमें से दो टीमें केवल सीसी कैमरों को खंगालने में जुटी थीं। 10 दिन में 100 से अधिक सीसी कैमरों को खंगालने के बाद चोर जिस स्कूटी से पहुंचे थे, आरटीओ से उसके मॉडल का पता लगाया।

उस मॉडल के 2000 स्कूटी के मालिकों की कुंडली खंगालने के बाद शातिर बदमाश सुल्तान तक पुलिस पहुंची। सुल्तान की मां के नाम पर उस मॉडल की स्कूटी पिछले तीन साल पहले खरीदी गई थी। पुलिस ने स्कूटी को भी बरामद किया है।

नेपाल में हुई लूट का वांछित है सुल्तान
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सुल्तान नेपाल में हुई लूट में भी वांछित है। सुल्तान रामगढ़ताल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सभी की मुलाकात जेल में हुई थी। खाटू श्याम इंटरप्राइजेज पर काम करने वाले कर्मचारी की सुल्तान से पहचान थी।

कुछ माह पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया। उसने मुख्य सड़क से हटकर बने गोदाम की जानकारी सुल्तान को दी। त्योहार में अधिक बिक्री के लिए सोने व चांदी के सिक्के देने की स्कीम थी। इसके चलते दुकानदार ने दिवाली से पहले अधिक खरीदारी की थी। इसकी जानकारी उसने सुल्तान को दी।
 

Accused of theft of Rs 45 lakh caught from Khatu Shyam Distributor in Gorakhpur.
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

एक दिन पहले भी चोरी का किए थे प्रयास
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मुखबिरी के बाद सुल्तान ने सभी को जुटाया और चोरी की घटना को अंजाम देने में जुट गया। 21 अक्तूबर से एक दिन पहले भी वह साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचा था। लेकिन, सफल नहीं हो पाया था। इसके बाद दूसरे दिन वह पूरी तैयारी से चोरी करने पहुंचा।

सभी की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, गैंगस्टर की होगी कार्रवाई
एसएसपी ने बताया कि सुल्तान पहले से रामगढ़ताल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके अन्य साथियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ इस गैंग को पंजीकृत किया जाएगा। उनके अपराध से अर्जित धन को कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी। सुल्तान पर गोरखनाथ, तिवारीपुर, शाहपुर, कैंट, कोतवाली में 12 केस दर्ज हैं।

जबकि रामरक्षा यादव उर्फ तेजू पर गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर जिले के विभिन्न थानों में सात केस, आदर्श मिश्रा उर्फ सलोने पर जौनपुर के लाइन बाजार थाना समेत दो और राजकुमार सिंह उर्फ टिंकू पर 14 केस दर्ज है। महराजगंज जिले के निचलौल थाने से उसपर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed