{"_id":"686c1966413f0b02b107facc","slug":"gorakhpur-news-people-are-suffering-due-to-scorching-sun-and-humidity-farmers-are-worried-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-995735-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, किसान चिंतित
विज्ञापन
जुलाई में पहली बार तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
गोरखपुर। बारिश नहीं होने से जुलाई में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया। तेज धूप व उमस के कारण लोग बेहाल हैं। वहीं फसलों को लेकर किसान चिंतित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार तक मौसम ऐसे ही बना रह सकता है। बृहस्पतिवार से अच्छी बारिश हो सकती है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 जून को ही मानसून आ गया था। इसके बाद लगा था कि इस वर्ष गर्मी कम सताएगी, लेकिन पूर्वांचल में मानसून कमजोर पड़ने के कारण परिस्थितियां बदल गईं। माहौल को देखते हुए मौसम विभाग की तरफ से की गईं ज्यादातर भविष्यवाणियां गलत साबित हुई हैं। बारिश नहीं होने का असर सोमवार को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दिखा। शहर में लोग गर्मी से परेशान दिखे तो गांवों में किसान धान की फसल प्रभावित होने की आशंका से चिंतित हैं।
मौसम विज्ञान अतुल सिंह ने बताया कि बुधवार तक गर्मी रह सकती है। बृहस्पतिवार से अच्छी बारिश का माहौल बन रहा है।
मौसम विभाग का रिकॉर्ड
तापमान
अधिकतम : 36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम : 26.8 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम : 86 प्रतिशत
न्यूनतम : 65 प्रतिशत
वर्षा: 00.00 एमएम