फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Paving the way for the construction of the Cantt overbridge, the revised design has been approved.

Gorakhpur News: कैंट ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ, संशोधित डिजाइन को मिली मंजूरी

Sat, 25 Oct 2025 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Paving the way for the construction of the Cantt overbridge, the revised design has been approved.
दो लेन का होगा ओवरब्रिज, निर्माण पर खर्च होंगे 69 करोड़ रुपये
विज्ञापन

मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा टेंडर
गोरखपुर। कैंट रेलवे स्टेशन यार्ड के पूर्वी छोर पर स्थित 157 ए स्पेशल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की जीएडी (जनरल अरेंजमेंट ड्रॉइंग) को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही नगर-निगम ने भी एनओसी दे दी है। ओवरब्रिज वाई आकार का होगा, जिसका एक लेन स्टेशन और दूसरा लेन सीधे जाएगा। अब जल्द ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
नए प्रस्ताव के मुताबिक, ओवरब्रिज टू लेन में बनेगा और इसके निर्माण में 69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस ब्रिज के बन जाने से कैंट रेलवे स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। रेल प्रशासन के डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के मुताबिक, ओवरब्रिज की लंबाई 674 मीटर और चौड़ाई करीब 17 मीटर होगी। इसके लिए 26 पिलर बनाए जाएंगे। ओवरब्रिज को जीआरडी स्कूल के सामने से शुरू किया जाएगा और रेलवे क्रॉसिंग के बाद 300 मीटर की लंबाई में वाई कनेक्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्राॅसिंग का फाटक गिरने से लगता है जाम
कैंट स्टेशन पर जाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पार करके जाना पड़ता है। इस क्रॉसिंग से रोजाना डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं और शंटिंग के दौरान इंजन भी जाता है। ऐसे में कभी-कभी क्रॉसिंग एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहता है। जबकि, अब कैंट स्टेशन से ट्रेनें भी चलने लगी हैं, वहीं मोहद्दीपुर, नंदानगर, कुनराघाट, दिव्यनगर, खोराबार आदि इलाकों के लोग गोरखपुर जंक्शन की बजाय यहीं उतरना चाहते हैं क्योंकि उनका घर नजदीक पड़ता है। दूसरी तरफ एम्स में दिखाने के लिए मरीज भी ट्रेन से आते हैं जो रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से जाम में फंसे रहते हैं। इसके अलावा 14 से ज्यादा काॅलोनियों के लोग भी इसी रास्ते आते-जाते हैं। इस संबंध में एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कैंट स्टेशन पर सेकेंड इंट्री गेट के लिए स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। सेकेंड इंट्री के बन जाने से आवागमन सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलोनियों के लोगों को मिलेगी राहत
झरना टोला, गायत्री नगर, मोहनापुर, काशीपुरम, अयोध्यापुरम, टीचर्स कॉलोनी, ऊंचवा, दरगहिया, केंद्रीय विद्यालय परिसर
--

वर्जन157 ए स्पेशल क्रॉसिंग पर वाई आकार के ओवरब्रिज की जीएडी (जनरल अरेंजमेंट ड्रॉइंग) मंजूर हो गई है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed