फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Parking will be made at Farak Gorakhpuri Chowk four lane from Padleganj

बदल रहा है गोरखपुर: पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौक फोरलेन पर बनेगी पार्किंग...जाम के 'झाम' से मिलेगी राहत

Wed, 16 Oct 2024 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 10:52 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Parking will be made at Farak Gorakhpuri Chowk four lane from Padleganj
पैडलेगंज से फिराक चौक रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पैडलेगंज से छात्रसंघ चौराहा होते हुए फिराक गोरखपुरी चौक पूरी तरह से जाम से मुक्त होगा। इस मार्ग पर सड़क पर वाहन न खड़े हों, इसके लिए पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जाएगा। कमिश्नर अनिल ढींगरा के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और तहसील प्रशासन पार्किंग स्थल तलाश करने में जुट गया है। पार्किंग स्थल का निर्माण पीडब्ल्यूडी को करना है।
विज्ञापन


पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौक तक फोरलेन सड़क बनने से यह सड़क चौड़ी हो गई है। सड़क चौड़ी होने के बाद भी वाहन आधी सड़क तक खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति हो रही है। छात्रसंघ चौराहा से कैंट थाना होते हुए फिराक गोरखपुरी चौक तक सड़क के किनारे कई बड़े-बड़े अस्पताल हैं।
विज्ञापन


इनके पास पर्याप्त पार्किंग की जगह नहीं होने के चलते अस्पताल के स्टाफ व तीमारदार दो व चार पहिया वाहन को सड़क पर खड़ा करने को मजबूर हैं। मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे छात्रसंघ चौराहा से आगे बढ़ने पर सड़क के दोनों लेन पर आधे दूरी तक वाहन खड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवानी कचहरी के दक्षिणी गेट के पास तो दोनों लेन की सड़क पर बाइक व चार पहिया वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनी हुई थी। बेतियाहाता से जा रहे मोहद्दीपुर निवासी राकेश तिवारी ने कहा कि सड़क पर वाहन खड़ा होने से चौड़ीकरण का तब तक लाभ नहीं मिलेगा।

In Gorakhpur, Parking will be made at Farak Gorakhpuri Chowk four lane from Padleganj
पैडलेगंज से फिराक चौक रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब तक इस मार्ग पर वाहनों के खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल का निर्माण नहीं होता। इधर, कमिश्नर अनिल ढींगरा ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को नगर निगम और सदर तहसील की एसडीएम से समन्वय बनाकर पार्किंग के लिए जगह चिन्हित करने और पार्किंग का निर्माण कराने का निर्देश दिया है।

जाम से निजात के लिए फोरलेन बनाई जा रही है सड़क
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जाम से निजात के लिए इस मार्ग को फोरलेन करने के लिए 15 मार्च 2023 को निर्माण कार्य शुरू किया गया था। 277 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस सड़क का 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक अब तक 242 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

हाल ही में कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी ने 16 नवंबर तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया है। सड़क के साथ ही दोनों तरफ नाले का भी निर्माण कराया जा रहा है। कमिश्नर के निर्देश पर गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी जल्द ही विभाग के अधिकारी नगर आयुक्त और एसडीएम के साथ बैठक कर जगह चिन्हित करने की कवायद शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed