फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Park will be built in the name of Nanaji Deshmukh, statue will be installed

Gorakhpur News: नानाजी देशमुख के नाम से बनेगा पार्क, लगेगी प्रतिमा

Fri, 10 Jan 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Park will be built in the name of Nanaji Deshmukh, statue will be installed
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में एक भारत रत्न नानाजी देशमुख के नाम पर शहर में पार्क विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से नगर निगम ‘नानाजी देशमुख पार्क’ का निर्माण करेगा। इस पार्क में नानाजी देशमुख की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित होगी। मुख्य अभियंता संजय चौहान के निर्देश पर अवर अभियंता अभय सोनकर ने इसके लिए डीपीआर बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में निर्माणाधीन जल निगम की एसटीपी के पास स्थित नगर निगम के वाहन पार्किंग स्थल को इस पार्क के निर्माण के लिए चुना है। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि यहां घनी आबादी के बीच स्थित तकरीबन 18000 वर्ग मीटर जमीन में नानाजी देशमुख पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस पार्क की चहारदीवारी करने के साथ यहां ओपेन जिम, पाथवेज, सघन पौधरोपण, टॉयलेट ब्लाक, पेयजल का इंतजाम, सोलर लाइट्स और लैंडस्केपिंग की जाएगी। यहां आने वाले मार्निंग वॉकरों के लिए बैठने के लिए आकर्षक बेंच और बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। इसे आदर्श पार्क की तरह विकसित किया जाएगा। पार्क निर्माण के लिए धन किस मद से आएगा इसके लिए जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed