फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Panic continues in Shahpur...another dangerous dog roaming in the localities

Gorakhpur News: शाहपुर में दहशत बरकरार...मोहल्लों में घूम रहा एक और खूंखार कुत्ता

Mon, 19 Aug 2024 06:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Panic continues in Shahpur...another dangerous dog roaming in the localities
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी में एक खूंखार कुत्ते के मारे जाने के बाद भी दहशत बरकरार है। वजह यह है कि अभी एक और खूंखार कुत्ता मोहल्लों में घूम रहा है। कुत्ते की वजह से मोहल्लों में अभी भी सन्नाटा है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में 15 अगस्त की रात में दो आवारा कुत्तों ने करीब 15 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था। इसके बाद से ही वहां के लोग दहशत में हैं। अगले दिन बच्चे डर के मारे स्कूल नहीं गए। दो दिन तक जब नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने में नाकाम रही तो शनिवार को कुछ लोगों ने एक कुत्ते को पकड़कर मार डाला।
विज्ञापन

हालांकि एक और कुत्ता अभी भी कॉलोनी में घूम रहा है। इससे कॉलोनी के लोग परेशान हैं। रविवार को दोपहर एक बजे के करीब कॉलोनी की गलियों में सन्नाटा पसरा था। कुछ गिने-चुने लोग कार या बाइक से निकल रहे थे। पैदल जाने की हिम्मत किसी में नहीं थी। लोगों का कहना है कि गलियों में पागल कुत्ते घूम रहे हैं। पता नहीं, कब किसको काट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी की निर्मला का कहना है कि इलाके में दर्जन भर से ज्यादा कुत्ते घूमते रहते हैं। जिस गली में जाइए, वहां पर तीन-चार कुत्ते मिल जाएंगे। घटना के बाद से ही लोगों में खौफ है। बच्चे स्कूल नहीं जा रहे। हम लोग भी कोई सामान खरीदने के लिए नहीं निकल पा रहे।
बोले स्थानीय...
पूरी कॉलोनी में कुत्तों की दहशत है। हम लोग कोई सामान लेने के लिए भी बाहर नहीं निकल पा रहे। बच्चों को भी घर के अंदर रख रहे हैं। सभी लोग दहशत में हैं।
- सुप्रिया

घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। नगर निगम की टीम भी नहीं आई है। एक खूंखार कुत्ता अब भी गलियों में घूम रहा है।
- कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव

वर्जनशाहपुर में कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम गई थी, लेकिन उनको देखकर वे भाग निकले। इनको पकड़ने के लिए अब विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।
- दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed