फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Paddy will be purchased at government procurement centers from November 1.

Gorakhpur News: एक नवंबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Sat, 25 Oct 2025 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Paddy will be purchased at government procurement centers from November 1.
क्रय केंद्रों पर खरीद की सभी व्यवस्था पूरी, धान खरीद के लिए बने 114 केंद्र
विज्ञापन

2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है धान का मूल्य
गोरखपुर। जिले में पहली नवंबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए कुल 114 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीद की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। खरीद शुरू होने से दो दिन पूर्व सभी केंद्रों को सक्रिय कर दिया जाएगा। धान का खरीद मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
क्रय केंद्रों पर जो किसान अपना धान लेकर जाएंगे, उसकी सफाई करने के बाद तौला जाएगा। यदि केंद्र प्रभरी को लगेगा कि धान पूरी तरह से साफ है तो उसकी सफाई नहीं की जाएगी। किसानों को उनके उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने क्रय केंद्रो की स्थापना की है। इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराते ही उनका ऑनलाइन सत्यापन हो जाएगा। इसके बाद किसान को केंद्र से टोकन दिया जाएगा। इसके बाद क्रय केंद्र संपर्क कर उनसे धान मंगवाएगा।
विज्ञापन

खाद्य विपणन विभाग के डिप्टी आरएमओ अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि क्रय केंद्रों पर बोरा व कांटा सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर दी गई है। धान का क्रय होने के 72 घंटे के अंदर किसान के के खाते में पैसा चला जाएगा। जो किसान अपना धान क्रय केंद्र पर बेचना चाहते हैं वे जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed