फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Opposition to the attempt to close the cut on Deoria bypass

Gorakhpur News: देवरिया बाईपास पर कट बंद करने की कोशिश का विरोध

Wed, 03 Sep 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Opposition to the attempt to close the cut on Deoria bypass
लोहिया एन्क्लेव के सामने महिलाओं और बच्चों ने भी जताया आक्रोश
विज्ञापन

गोरखपुर। देवरिया बाईपास स्थित लोहिया एन्क्लेव के सामने मंगलवार शाम कट बंद करने की कोशिश पर फिर हंगामा खड़ा हो गया। कट बंद करने पहुंचे कर्मचारियों का स्थानीय नागरिकों ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान महिलाएं और बच्चे भी फोरलेन सड़क पर उतर आए। हालात बिगड़ते देख कर्मचारी लौट गए।
नागरिकों का कहना है कि यह कट उनके आवागमन की मुख्य सुविधा है। यहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं और 20 से अधिक स्कूल बसें आती-जाती हैं। कट बंद होने से लोहिया एन्क्लेव के करीब ढाई हजार से अधिक लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। स्थानीय निवासी शालिनी सिंह, प्रियंका शुक्ला और विनीता सिंह ने आरोप लगाया कि बड़ी आबादी की परेशानी को नजरअंदाज कर कार्यदायी संस्था दूसरे प्रोजेक्ट को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर प्रशासनिक अधिकारियों से बात हुई, जिसके बाद तय हुआ कि तीन दिन में लोक निर्माण विभाग, गोरखपुर विकास प्राधिकरण और लोहिया एन्क्लेव के नागरिकों के बीच बैठक कर समाधान निकाला जाएगा। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि वे रात में भी कट पर निगरानी रखेंगे और किसी भी हालत में इसे बंद नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed