फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, On April 5, the Chief Minister will inaugurate Tal Ring Road-Gorakhsh Enclave

बदल रहा है गोरखपुर: 5 अप्रैल को CM करेंगे ताल रिंग रोड-गोरक्ष एन्क्लेव का उद्घाटन- जनसभा भी करेंगे संबोधित

Mon, 31 Mar 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 01:14 AM IST
सार

लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए चंपा देवी पार्क के बगल में खाली जमीन का चयन किया गया है। यहीं पर गोरखपुर महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसके लिए रविवार को जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने अधिकारियों के साथ तीनों परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, On April 5, the Chief Minister will inaugurate Tal Ring Road-Gorakhsh Enclave
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के बहुप्रतिक्षित ताल रिंग रोड और गोरक्ष एन्क्लेव का उद्घाटन पांच अप्रैल को दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके अलावा चंपा देवी पार्क में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर का भी शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर चंपा देवी पार्क में एक जनसभा भी होगी।

विज्ञापन


रामगढ़ताल के दूसरे किनारे पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के साथ ही पैडलेगंज से सीधे कुनराघाट को जोड़ने के लिए रामगढ़ताल के किनारे टू लेन सड़क का निर्माण कराया गया है। जनवरी में ही इस सड़क को पूरा होना था, लेकिन पुलिया निर्माण में देरी की वजह से पिछले सप्ताह यह पूरी हुई। इसके बाद जीडीए ने उद्घाटन की अनुमति मांगी।
विज्ञापन


लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए चंपा देवी पार्क के बगल में खाली जमीन का चयन किया गया है। यहीं पर गोरखपुर महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसके लिए रविवार को जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने अधिकारियों के साथ तीनों परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जनसभा स्थल को भी देखा। लोकार्पण के बाद ताल रिंग रोड लोगों की आवाजाही के लिए आधिकारिक तौर पर खोल दिया जाएगा। जबकि गोरक्ष एन्क्लेव में रजिस्ट्री भी शुरू कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान ओएसडी प्रखर उत्तम, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, विवेक शर्मा, एके तायल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed