{"_id":"688679b25722b72fa607ccce","slug":"gorakhpur-news-now-the-registration-of-land-will-be-completed-in-two-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1017727-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब दो दिन में पूरी होगी जमीनों की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब दो दिन में पूरी होगी जमीनों की रजिस्ट्री
विज्ञापन
पहले दिन डीड ऑनलाइन जमा होंगे और जांच के बाद दूसरे दिन होगी गवाही और रजिस्ट्री
रविवार को निबंधन कार्यालय में नए सर्वर का हुआ रिहर्सल, सब कुछ ठीक मिला
गोरखपुर। जमीनों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया दो दिन में पूरी की जाएगी। पहले दिन दस्तावेजों को स्कैन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। दूसरे दिन गवाही और रजिस्ट्री होगी। इसे लेकर निबंधन विभाग ने रिहर्सल शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को नए सर्वर पर कामकाज को लेकर रिहर्सल किया गया। इसमें सब कुछ ठीक मिला।
जानकारी के मुताबिक, रजिस्ट्री की प्रक्रिया दो दिन करने से दस्तावेजों में खामियां नहीं रह जाएंगी। इससे जमीनों के विवाद के मामले भी कम होंगे। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसे लागू करने की तैयारी है। वहीं, विभागीय पोर्टल पर नेशनल गर्वमेंट क्लाउड पर स्थानांतरित किए जाने के बाद रविवार को नए सर्वर की क्षमता और तकनीकी दिक्कतों का परीक्षण किया गया। सदर कार्यालय के साथ ही सभी तहसीलों में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुराने दस्तावेजों का डेमो किया गया। इस दौरान दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड किया गया और डेटा का परीक्षण किया गया। इसमें सदर में करीब 40, चौरीचौरा में 32, गोला में 18, कैंपियरगंज में 27, खजनी में 23, सहजनवां में 27 और बांसगांव में 35 दस्तावेजों का डेमो के तौर पर परीक्षण किया गया। सभी जगहों पर कोई कमी नहीं मिली। अब यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।