{"_id":"68a781739fec945ac8094cff","slug":"gorakhpur-news-now-reliance-is-also-in-gorakshanagari-120-acres-of-land-demanded-in-dhuriapar-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1044637-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरक्षनगरी में अब रिलायंस भी...धुरियापार में मांगी 120 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरक्षनगरी में अब रिलायंस भी...धुरियापार में मांगी 120 एकड़ जमीन
विज्ञापन
रिलायंस समूह घरेलू उपयोग के सामान बनाने की फैक्टरी लगाएगा
अगले सप्ताह कंपनी के प्रतिनिधि जमीन देखने आ सकते हैं गोरखपुर
अदाणी की सीमेंट फैक्टरी के बगल में दिखाई जाएगी जमीन
गोरखपुर। पेप्सिको, कोकाकोला और अदाणी समूह के बाद अब रिलायंस समूह ने भी गोरक्षनगरी को अपनी औद्योगिक गतिविधियों का नया केंद्र बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस समूह ने धुरियापार के नए औद्योगिक क्षेत्र में 120 एकड़ जमीन मांगी है जहां कंपनी अपनी एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) फैक्टरी स्थापित करेगी। यह फैक्टरी घरेलू उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन का बड़ा केंद्र बनेगी।
गोरक्षनगरी में यह निवेश स्थानीय स्तर पर औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी के प्रतिनिधि अगले सप्ताह गोरखपुर आएंगे और जमीन का निरीक्षण करेंगे। विशेष बात यह है कि रिलायंस की फैक्टरी के लिए जो जमीन दिखाई जाएगी, वह अदाणी समूह की प्रस्तावित सीमेंट फैक्टरी के बगल में ही होगी। इससे धुरियापार क्षेत्र धीरे-धीरे बड़े औद्योगिक हब के रूप में विकसित होता दिखाई दे रहा है।
रिलायंस की एफएमसीजी फैक्टरी में खाद्य तेल, डिटर्जेंट, पैकेज्ड फूड, साबुन, टूथपेस्ट, मसाले और अन्य घरेलू उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह का कहना है कि फैक्टरी शुरू होने से न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। स्थानीय स्तर पर हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा परिवहन, गोदाम और छोटे-छोटे सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
-- -- --
धुरियापार में फैक्टरी स्थापित होने से बदल जाएगा दक्षिणांचल
अदाणी समूह को पहले ही धुरियापार में सीमेंट फैक्टरी स्थापित करने के लिए 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव दिया जा चुका है। कंपनी ने इसके लिए आवेदन भी कर दिया है। इसके अलावा केयान ग्रुप ने डिस्टिलरी के लिए 65 एकड़ जमीन का प्रस्ताव दिया है। अब रिलायंस समूह का निवेश इस क्षेत्र की औद्योगिक छवि को और मजबूत करेगा। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि जब इतने बड़े समूह एक ही क्षेत्र में अपनी इकाइयां स्थापित करेंगे तो निश्चित रूप से यहां का औद्योगिक माहौल और बेहतर होगा और क्षेत्र के लोगों को पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
-- -- -
सितंबर में हो सकता है उद्यमियों के आवंटन पत्र का वितरण
धुरियापार में अदाणी व केयान ग्रुप और गीडा में कोकाकोला ग्रुप समेत 70 से अधिक उद्यमियों को जमीन आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इन उद्यमियों को जमीन का आवंटन पत्र दिया जाना है। गीडा प्रशासन इसके लिए एक भव्य समारोह आयोजित करना चाहता है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। कार्यक्रम लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे बने प्लास्टिक पार्क में होगा। इसी पार्क में टेक्नोप्लास्ट कंपनी की फैक्टरी लगी है। इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। गीडा प्रशासन मुख्यमंत्री कार्यालय के संपर्क में है।
वर्जन
रिलायंस समूह की तरफ से घरेलू उपभोग की वस्तुएं बनाने की फैक्टरी के लिए 120 एकड़ जमीन मांगी गई है। हमारे पास लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे के अलावा धुरियापार में भी पर्याप्त जगह है। कंपनी के प्रतिनिधि अगले सप्ताह गोरखपुर आएंगे तो उन्हें गीडा और धुरियापार में प्लॉट दिखाए जाएंगे। धुरियापार में एक ही जगह 120 एकड़ से अधिक जमीन उपलब्ध है।
-अनुज मलिक, सीईओ, गीडा