{"_id":"68d05bb836bfd1c88a08dcc3","slug":"gorakhpur-news-now-only-10-of-the-people-of-up-are-outside-90-are-getting-work-here-cm-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1078100-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम योगी आज करेंगे कलश स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम योगी आज करेंगे कलश स्थापना
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी, नवमी को कन्या पूजन कर भोजन ग्रहण कराएंगे सीएम
गोरखपुर। नवरात्र के पहले दिन सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ कलश स्थापना कर मां भगवती की साधना करेंगे। शाम पांच बजे कलश स्थापना से पूर्व शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में निकलने वाली शोभायात्रा में सीएम योगी व बड़ी संख्या में साधु-संत व अन्य लोग शामिल होंगे। गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
22 अक्तूबर सोमवार को शारदीय नवरात्र का पहला दिन है। परंपरा के अनुसार, गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्देवी भागवत कथा, दुर्गा सप्तशती का पाठ नवरात्र भर सुबह व शाम चलेगा। 29 सितंबर को सीएम योगी महानिशा पूजन एवं हवन करेंगे। एक अक्तूबर को शारदीय नवरात्र की नवमी को सीएम योगी कुंवारी कन्याओं के पांव पखार कर पूजन करेंगे। इस अवसर पर कन्याओं को सीएम खुद भोज कराएंगे।
इसके बाद मंदिर परिसर में सभी देव विग्रह का पूजन होगा। दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक गोरक्षपीठाधीश्वर के तिलकोत्सव का कार्यक्रम चलेगा। शाम चार बजे सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ रथ पर सवार होकर मान सरोवर मंदिर में देव विग्रहों का पूजन व अभिषेक करेंगे। शाम पांच बजे मानसरोवर मैदान में श्रीराम दरबार का पूजन करके प्रभुु श्रीराम का राजतिलक करेंगे।