फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Notice sent to investigators in Dr. Abhishek case, CO will also be interrogated

Gorakhpur News: डॉ. अभिषेक प्रकरण में विवेचकों को भेजा गया नोटिस, सीओ से भी होगी पूछताछ

Fri, 25 Oct 2024 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Notice sent to investigators in Dr. Abhishek case, CO will also be interrogated
गोरखपुर। राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल काॅलेज के संचालक डाॅ. अभिषेक यादव को राहत देने वाले विवेचकों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। साथ ही तत्कालीन सीओ से भी अब पूछताछ होगी। वर्ष 2015 में अभिषेक पर कोतवाली थाने में जालसाजी, हत्या की कोशिश और धमकी देने के मामले में दर्ज मुकदमों की विवेचना करते हुए विवेचकों ने वर्ष 2016 में एफआर लगाकर राहत दे दी थी। इसका संज्ञान लेते हुए शासन ने एक बार फिर जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी उत्तरी नौ वर्ष पुरानी बंद फाइल को खोलकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


मार्च 2022 में फर्जी लेटर हेड के इस्तेमाल से दाखिला के बाद और पिपराइच थाने में केस दर्ज होने के बाद डाॅ. अभिषेक यादव दोबारा चर्चा में आए थे। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए वर्ष 2015 के दौरान कोतवाली में दर्ज 14 मुकदमों की फाइल भी खोली दी थी। जांच में यह सामने आया था कि सभी मामलों में एक ही दिन में गलत तरीके से विवेचकों ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। जानकारी के बाद तत्कालीन एसएसपी ने एफआर लगाने वाले विवेचक व पुलिस कर्मियों की जांच शुरू कराई थी। जो बाद में ठंडे बस्ते में चली गई थी।
विज्ञापन

जब्त हो चुकी है संपत्ति
पुलिस डाॅ. अभिषेक यादव पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसमें राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल काॅलेज, राज गौशाला, जटेपुर उत्तरी स्थित घर, गाड़ियां और 19 बैंक खाते शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
कोट
पुराना मामला है, इसमें गलत तरीके से एफआर लगाई जाएगी। बाद में फिर जांच कर चार्जशीट दाखिल की गई। एफआर लगाने वाले विवेचकों पर कार्रवाई नहीं हुई थी। विवेचकों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। तत्कालीन सीओ से भी पूछताछ की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed