फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Northeast Railway gets approval to survey 16 projects simultaneously

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे को एक साथ 16 प्रोजेक्ट पर सर्वे को मिली मंजूरी

Sat, 01 Nov 2025 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Northeast Railway gets approval to survey 16 projects simultaneously
रेलवे बोर्ड ने इसके लिए 12 करोड़ रुपये किए जारी
विज्ञापन


मनकापुर-डोमिनगढ़-कुसम्ही-कोपा तक चौथी लाइन और सरदारनगर से खजनी बाईपास लाइन का भी होगा सर्वे
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे को एक साथ 16 प्रोजेक्ट पर सर्वे को मंजूरी मिली है। बोर्ड ने इसके लिए 12 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। इन 16 प्रोजेक्ट में सबसे अहम मनकापुर-डोमिनगढ़-कुसम्ही-कोपा तक चौथी लाइन और सरदारनगर से खजनी बाईपास लाइन है। चौथी लाइन के डीपीआर पर जल्द ही काम शुरू होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 के आम बजट में इस प्रोजेक्ट के लिए बजट जारी हो जाएगा।

दरअसल, गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सरदारनगर से खजनी तक बाईपास बनाने की कवायद शुरू कर दी है। करीब 34.67 किमी लंबी बाईपास लाइन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के निर्माण विभाग ने प्रारंभिक सर्वे पूरा कर लिया है। अब इसके फाइनल लोकेशन सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। इस पर 945 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्रारंभिक सर्वे के मुताबिक, सरदारनगर से बाईपास लाइन निकालकर निर्माणाधीन सहजनवा-दोहरीघाट लाइन में खजनी के पास मिलाई जाएगी। इस बाईपास के जरिये मालगाड़ी गोरखपुर न आकर सरदारनगर से खजनी और फिर सहजनवां होते हुए खलीलाबाद की तरफ निकल जाएगी। सर्वे के अनुसार, इस लाइन के बन जाने से अप और डाउन लाइन मिलाकर गोरखपुर होकर निकलने वाली 32 मालगाड़ियां बाईपास हो जाएंगी। इससे हर साल अनुमानित 43 करोड़ रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन

-----
इनके सर्वे को मिला बजट

- मनकापुर-डोमिनगढ़ चौथी लाइन 121 किमी पर 2.42 करोड़।

- कुसम्ही-कोपा चौथी लाइन 157 किमी पर 3.14 करोड़।

- कुसम्ही-उनौला बाईपास लाइन 12 किमी पर 24 लाख।

- इंदारा बाईपास लाइन 16 किमी पर 32 लाख।

- कप्तानगंज बाईपास लाइन नौ किमी पर 17 लाख।

- घुघली बाईपास लाइन दो किमी पर चार लाख।

- औड़िहार बाईपास लाइन 20 किमी पर 40 लाख।

- मऊ बाईपास लाइन 15 किमी पर 30 लाख।

- सीवान बाईपास लाइन 12 किमी पर 24 लाख।

- टेकनिवास-छपरा बाईपास लाइन 12 किमी पर 24 लाख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed