फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: North Eastern Railway became champion by defeating UP Police

Gorakhpur News: यूपी पुलिस को हराकर पूर्वोत्तर रेलवे बना चैंपियन

Fri, 13 Feb 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: North Eastern Railway became champion by defeating UP Police
शूटआउट से निकला गाजीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल का परिणाम
विज्ञापन

गाजीपुर। गाजीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता पूर्वोत्तर रेलवे ने जीत ली है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में एनई रेलवे ने उत्तर प्रदेश पुलिस को शूटआउट में 5-4 से मात दी।
एनई रेलवे की ओर से मैच का पहला फील्ड गोल काजल ने 34वें मिनट में किया। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से एकमात्र गोल मैरी ने 37वें मिनट में किया। इसके बाद दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इस तरह निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर एक-एक रहा। इसके बाद शूटआउट में एनईआर की तरफ से सिमरन, सुमिता, रितु, रमनप्रीत और काजल ने गोल किया। यूपी पुलिस की तरफ से जया, स्वाति, विनम्रता और सोनल ने गोल किया।
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार एनई रेलवे की काजल को मिला। पूर्वोत्तर रेलवे की सुमिता को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं नंदनी को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ अनुशासन वाली टीम का पुरस्कार वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर एनईआर के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, नरसा के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष बिजय कुमार, महासचिव पंकज कुमार सिंह व सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed