फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: No train ran in the nine-hour block, passengers were troubled

Gorakhpur News: नौ घंटे के ब्लॉक में नहीं चली कोई भी ट्रेन, यात्री हुए परेशान

Sat, 03 May 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: No train ran in the nine-hour block, passengers were troubled
मेगा ब्लॉक : वैशाली और संपर्कक्रांति सहित कई ट्रेनें हुई डायवर्ट
विज्ञापन

रीशेड्यूल कर चलाई गई बाघ और सप्तक्रांति एक्सप्रेस देर रात पहुंचीं
गोरखपुर। कैंट रेलवे स्टेशन और गोरखपुर जंक्शन के बीच तीसरी लाइन और यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए चल रहे मेगा ब्लॉक के 21वें दिन शनिवार को लिए गए नौ घंटे के ब्लॉक के दौरान सभी गाड़ियों का संचलन बंद रहा। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को सुबह 11:55 बजे से रात 8:55 बजे तक नौ घंटे का ब्लॉक रहा। इस दौरान किसी भी ट्रेन का संचलन गोरखपुर जंक्शन से नहीं किया गया। दिल्ली जाने वाली वैशाली और बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस को डायवर्ट कर चलाया गया। मुंबई जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस को वाराणसी, कुशीनगर एक्सप्रेस को गोमतीनगर से चलाया गया। वहीं बाघ एक्सप्रेस और सप्तक्रांति एक्सप्रेस को रीशेड्यूल कर चलाया गया जो देर रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगाें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली जाने के लिए प्लेटफार्म पर बैठे राजवीर ने बताया उन्हें सप्तक्रांति से दिल्ली जाना था। ट्रेन के देरी से चलने की जानकारी उन्हें नहीं थी, इससे वह रेलवे स्टेशन समय से पहुंच गए। यहां आने के बाद पता चला कि ट्रेन चार घंटे की देरी से आएगी। अब यहीं बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं। काठगोदाम जाने वाले मनीष सोनकर ने बताया कि वह ट्रेन का इंतजार घंटों से कर रहे है। ट्रेन रात 12 बजे के बाद आने की संभावना है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..............

ब्लॉक के दौरान चला टेस्टिंग का काम
शुक्रवार को ब्लॉक के दौरान सुबह 11:55 बजे से रात 8:55 बजे तक जंक्शन से कैंट के बीच तीसरी लाइन कार्य का टेस्टिंग चलता रहा। जिम्मेदारों ने विभिन्न माध्यमों से पटरी को परखा। इसके साथ ही विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया गया। इस कार्य से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed