{"_id":"68cb19ee75c60bb0b307eb21","slug":"gorakhpur-news-nmo-will-organize-medical-camp-for-tribals-nomads-and-destitute-people-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1074296-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आदिवासी, घूमंतू और बेसहारा लोगों के लिए मेडिकल कैंप करेगा एनएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आदिवासी, घूमंतू और बेसहारा लोगों के लिए मेडिकल कैंप करेगा एनएमओ
विज्ञापन
गोरखपुर। नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन(एनएमओ) देशभर में आदिवासी व घूमंतू समुदाय और बेसहारा लोगों के लिए चिकित्सा शिविरों का आयोजन करेगा। संगठन की तरफ से धन्वन्तरि स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत प्रत्येक वर्ष उत्तर-पूर्व भारत के सभी राज्यों में 300 से अधिक आदिवासी क्षेत्रों में कैंप किया जा रहा है। वहीं घूमंतू और बेसहारा लोगों की मदद के लिए जम्मू-कश्मीर से ऋषि कश्यप स्वास्थ्य यात्रा संचालित की जाती है।
यह कहना है एनएमओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सीबी त्रिपाठी का। वह बुधवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में संचालित मेडिकल कालेज पहुंचे थे। इससे पूर्व वह एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज देवरिया, बस्ती सहित गोरक्ष प्रांत के 10 मेडिकल कॉलेजों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरे में वह मेडिकल कालेज के छात्रों, शिक्षकों और वरिष्ठ चिकित्सकों से संवाद भी किया।
इस दौरान मेडिकल कॉलेजों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने एक चिकित्सक द्वारा पांच औषधीय पौधे लगाने की शपथ दिलाई। इस दौरान एनएमओ के गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष डॉ. राजेश बरनवाल, सचिव डॉ. अमित सिंह श्रीनेत, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. अमरेश सिंह, डॉ. पीएन सिंह शामिल हुए।