फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Newborn found on the side of the road in Kusmhi forest

Gorakhpur News: कुसम्ही जंगल में सड़क के किनारे मिला नवजात

Wed, 23 Jul 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Newborn found on the side of the road in Kusmhi forest
मासूम के रोने की आवाज सुनकर राहगीर ने पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन

जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में सोमवार रात सड़क किनारे नवजात मिला। रोने की आवाज सुनकर राहगीर ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाल कपड़े में लिपटे हुए नवजात बच्चे को एम्स में भर्ती कराया। जहां से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद संस्था चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।

सोमवार रात करीब 11:30 बजे कृष्ण नारायण शुक्ल नाम के एक राहगीर ने कुसम्ही जंगल में सड़क किनारे नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो वहां रुक गए। जहां उन्होंने देखा कि एक नवजात शिशु लाल कपड़े में लिपटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। टीम संग मौके पर पहुंचे एसआई रविंद्र सिंह ने जांच पड़ताल के बाद नवजात को एम्स में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक दो दिन के नवजात के होंठ में कटा का निशान है। डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की और उसे स्वस्थ बताया। एम्स थानाप्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बच्चे को चाइल्ड लाइन की टीम को सौंप दिया गया है। टीम बच्चे को छोड़ने वालों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed