फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Nearby Posts: Ranjana Rajput became the best female athlete while Rohit Kumar became the male athlete.

आसपास डाक : रंजना राजपूत बेस्ट महिला तो रोहित कुमार बने पुरुष एथलीट

Fri, 07 Feb 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Nearby Posts: Ranjana Rajput became the best female athlete while Rohit Kumar became the male athlete.
गणित विभाग के प्रो. हिमांशु पांडे और प्रो. विजय कुमार को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
विज्ञापन


डीडीयू में वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन



गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहा वार्षिक एथलेटिक मीट बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। प्रतियोगिता में रंजना राजपूत बेस्ट महिला तो रोहित कुमार बेस्ट एथलीट पुरुष बने। इसके अलावा महिला और पुरुष टीम में बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज चैंपियन रहा। वहीं लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार गणित विभाग के प्रो. हिमांशु पांडेय और प्रो. विजय कुमार को दिया गया।


यश भारती एवं लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित कुश्ती खिलाड़ी चंद्र विजय सिंह ने खिलाड़ियाें को पुरस्कृत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में चलने वाले वार्षिक एथलेटिक मीट का महत्व बहुआयामी है। यह न सिर्फ राजकीय बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी तैयार करने की नर्सरी होती है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे वार्षिक एथलेटिक मीट भव्यता एवं गरिमा काबिलेतारीफ है। वहीं कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि यह दुनिया आज जैसी भी है, उसमें शिक्षा, कला, राजनीति, दर्शन, अर्थतंत्र व आध्यात्मिकता के अतिरिक्त खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। किसी देश व समाज के साथ संस्कृति के निर्माणक तत्वों में खेलों की महती भूमिका होती है। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा आयोजन सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने की।
विज्ञापन




----

हॉफ मैराथन (महिला) में पुरस्कृत खिलाड़ी


प्रथम पुरस्कार - प्रीति सिंह, बुद्धा पीजी कॉलेज

द्वितीय पुरस्कार - प्रियंका, मदन मोहन मालवीय पीजी काॅलेज


तृतीय पुरस्कार - मनीषा, मदन मोहन मालवीय पीजी काॅलेज
--



हैमर थ्रो (पुरुष) में पुरस्कृत खिलाड़ी


प्रथम पुरस्कार- सनी देव यादव, अखिल भाग्य पीजी कालेज

द्वितीय पुरस्कार- अनूप कुमार, मदन मोहन मालवीय पीजी काॅलेज


तृतीय पुरस्कार- अंकित यादव, मदन मोहन मालवीय पीजी काॅलेज
000



हैमर थ्रो (महिला) में पुरस्कृत खिलाड़ी


प्रथम पुरस्कार- वंदना शर्मा, मदन मोहन मालवीय पीजी काॅलेज
द्वितीय पुरस्कार- अंजलि सिंह, महात्मा गांधी पीजी काॅलेज


तृतीय पुरस्कार- शाहजहां खातून, मदन मोहन मालवीय पीजी काॅलेज
--



400 मीटर हर्डल (पुरुष)

प्रथम पुरस्कार- आफताब अली, बहादुर यादव मेमोरियल पीजी काॅलेज


द्वितीय पुरस्कार- दीपक, बुद्धा यादव मेमोरियल पीजी काॅलेज
तृतीय पुरस्कार- नीतीश यादव, मदन मोहन मालवीय पीजी काॅलेज


---



400 मीटर हर्डल (महिला)



प्रथम पुरस्कार- पूनम निषाद, बुद्धा यादव मेमोरियल पीजी काॅलेज
द्वितीय पुरस्कार- अंशु चौरसिया, नेशनल पीजी कॉलेज



तृतीय पुरस्कार- श्वेता, मदन मोहन मालवीय पीजी कालेज

----



3000 मीटर स्टीपल चेज (पुरुष)

प्रथम पुरस्कार- सुग्रीव निषाद, बुद्धा यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज



द्वितीय पुरस्कार- सुनील कुमार, श्यामा मल्ल पीजी कॉलेज

तृतीय पुरस्कार- सचिन गौंड, बुद्धा पीजी कॉलेज



---

3000 मीटर स्टीपल चेज (महिला)



प्रथम पुरस्कार -रंजना राजपूत, बुद्धा यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज

द्वितीय पुरस्कार- रौनक यादव, दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज



---

4×400 मीटर (महिला)



प्रथम पुरस्कार- बुद्धा यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज

द्वितीय पुरस्कार- दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय



तृतीय पुरस्कार- नेशनल पीजी कॉलेज

-----



4×400 मीटर (पुरुष)

प्रथम पुरस्कार- बुद्धा यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज



द्वितीय पुरस्कार- दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

तृतीय पुरस्कार- अखिल भाग्य पीजी कॉलेज



000

4×100 मीटर (पुरुष)

प्रथम पुरस्कार- बुद्धा यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज



द्वितीय पुरस्कार- दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

तृतीय पुरस्कार- मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज



----

4×100 मीटर (महिला)



प्रथम पुरस्कार- बुद्धा यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज

द्वितीय पुरस्कार-दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय



तृतीय पुरस्कार- मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज

000



100 मीटर (पुरुष)



प्रथम पुरस्कार-संजीव सिंह, बुद्धा यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज

द्वितीय पुरस्कार- सौरभ यादव, बुद्धा यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज



तृतीय पुरस्कार- अमित गुप्ता, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

---



100 मीटर ( महिला)

प्रथम पुरस्कार- रिया सिंह गौतम, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय



द्वितीय पुरस्कार- श्रेया सिंह, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

तृतीय पुरस्कार- अमृता कुमारी, बुद्धा पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed