फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: NE Railway Mains Congress wins in Rail Union Recognition Election.

Gorakhpur News: रेल यूनियन मान्यता चुनाव में एनई रेलवे मेंस कांग्रेस को मिली जीत

Fri, 13 Dec 2024 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: NE Railway Mains Congress wins in Rail Union Recognition Election.
गोरखपुर। रेल यूनियन मान्यता के लिए हुए चुनाव में एनई रेलवे मेंस कांग्रेस (एनईआरएमसी) ने बड़ा उलटफेर करते हुए जीत दर्ज की है। एनईआरएमसी को पहली बार एनईआर में मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा मिला है। बृहस्पतिवार को चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया, जिसमें एनईआरएमसी को सर्वाधिक 17,383 यानी 46.22 फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर 8,414 वोट हासिल कर वर्तमान में मान्यता प्राप्त संगठन एनई रेलवे मजदूर यूनियन और तीसरे स्थान पर 5,781 वोट के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ रहा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे में मान्यता प्राप्त संगठन के चुनाव के लिए 4 से 6 दिसंबर तक गोरखपुर मुख्यालय, लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल में मतदान हुआ था। कुल 45,104 मत थे जिसमें 37613 यानी 83.39 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। लंबे समय तक मान्यता में रही एनई रेलवे मजदूर यूनियन को बड़ा झटका लगा है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी स्वतंत्र रेलवे बहुजन कार्मिक यूनियन (एसआरबीकेयू) ने 1,971 वोट प्राप्त किया है।
विज्ञापन

परिणाम जारी होने के बाद एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों के बीच पदाधिकारी और सदस्य जमकर झूमे और जश्न मनाया। उधर, हारने वाली यूनियनों के पदाधिकारी कम वोट मिलने की समीक्षा में जुट गए हैं। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के संरक्षक सुभाष दुबे ने कहा कि 11 वर्ष की मेहनत का परिणाम मिला है। रेल कर्मचारियों ने नया इतिहास लिखा है। रेल कर्मचारियों के मुद्दों को प्रमुखता से रेलवे बोर्ड के सामने उठाया जाएगा। खासकर ट्रैक मैन का उत्पीड़न अब बंद कराएंगे। पुरानी पेंशन योजना की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ऑल इंडिया गार्ड्स कौंसिल के जोनल महासचिव शीतल प्रसाद ने जीत के लिए बधाई दी है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री ने रेलकर्मियाें के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पूर्व की तरह ही उनकी समस्या को उठाया जाएगा।

-

तीनों मान्यता प्राप्त संगठनों को रेलकर्मियों ने नकारा
रेलवे में मान्यता के लिए 11 साल बाद हुए चुनाव में परिणाम भी अप्रत्याशित रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे में एनई रेलवे मजदूर यूनियन लंबे समय तक मान्यता प्राप्त संगठन रही है। इससे पहले पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ (पीआरएसएस) एवं पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) भी मान्यता हासिल कर चुके हैं। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ से अलग होकर कर्मचारी नेता सुभाष दुबे ने 11 साल पहले नया एनईआरएमसी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed