{"_id":"68dd91557c09a8465c03cd2a","slug":"gorakhpur-news-ne-railway-durga-committee-is-a-symbol-of-hindu-muslim-unity-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1089224-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एनई रेलवे दुर्गा समिति हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एनई रेलवे दुर्गा समिति हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक
विज्ञापन
अली परिवार 30 वर्षों से दुर्गा पूजा पर कराता है भंडारे का आयोजन
गोरखपुर। एनई रेलवे दुर्गा पूजा समिति लोको ग्राउंड हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। यहां विगत 30 सालों से अली परिवार की तरफ से दुर्गा पूजा के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस साल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशरफ अली ने सपत्नीक विशाल भंडारे का आयोजन किया व सपत्नीक सेवा भाव से लगे रहे। वहां पर बारी-बारी से भक्त कतारबद्ध होकर मां का प्रसाद ग्रहण करते रहे।
पूर्व पार्षद अशरफ अली ने शारदीय नवरात्र एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भंडारा कराने से सभी को सुख-शांति और समृद्धि प्राप्त होती है, ऐसा एहसास उनको होता है। यह बहुत ही खुशी की बात है कि हमारा शहर गोरखपुर हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करता चला आ रहा है। इस अवसर पर शंकर बासु, शिखा बासु, नील मणि, लाला, रीता राय, डॉ. विजय लक्ष्मी, अर्चना सिंह, सम्पा बनर्जी, स्मृति दत्ता, सपना दत्ता, विश्वजीत मोइत्रा, राजीव पांडेय व सुनील ला आदि मौजूद रहे।