फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mutha Ashok Jain becomes the new ADG of Gorakhpur zone

Gorakhpur News: मुथा अशोक जैन बने गोरखपुर जोन के नए एडीजी

Fri, 04 Jul 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mutha Ashok Jain becomes the new ADG of Gorakhpur zone
12 साल पहले शहर में डीआईजी के पद पर दे चुके हैं सेवाएं
विज्ञापन


गोरखपुर। शासन ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एडीजी मुथा अशोक जैन को एडीजी गोरखपुर जोन बनाया है। 2013 में वह शहर के डीआईजी भी रह चुके हैं। वहीं, डीजी पद पर प्रोन्नत हुए तत्कालीन गोरखपुर जोन डॉ. केएस प्रताप कुमार को पुलिस महानिदेशक एवं सीएमडी उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम का कार्यभार सौंपा गया है।
वर्ष 1995 बैच के आईपीएस मुथा अशोक जैन का जन्म 30 अगस्त 1966 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में हुआ था। उन्होंने बीकॉम (बैंकिंग अकाउंट्स स्टैटिस्टिक्स) में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद लखनऊ स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) से विपणन और वित्त में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएम) प्राप्त किया। शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने 28 दिसंबर 1995 को आईपीएस सेवा में प्रवेश किया। उनकी पहली नियुक्ति वाराणसी में एसपी सिटी के रूप में हुई। जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद, कानपुर, इटावा, जौनपुर, फर्रुखाबाद और ललितपुर जैसे जिलों में एसएसपी और एसपी रहे।
विज्ञापन

वहीं, गोरखपुर, फैजाबाद और सहारनपुर में डीआईजी के रूप में भी सेवाएं दीं। एक जनवरी 2022 को एडीजी के पद पर पदोन्नत किया गया। 11 मार्च 2024 को उन्हें एडीजी/पीएसआर और पीबी उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया, जहां से उन्होंने लखनऊ में अपनी सेवाएं जारी रखीं। वहीं केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के रूप में कार्य किया। जहां उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग मामलों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed