फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Murder of delivery boy in Sahjanwan and woman in Harpur Budhat

Gorakhpur News: सहजनवां में डिलीवरी बॉय और हरपुर बुदहट में महिला की हत्या

Fri, 15 Nov 2024 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Murder of delivery boy in Sahjanwan and woman in Harpur Budhat
गोरखपुर।
विज्ञापन

सहजनवां इलाके में डिलीवरी बॉय की गोली मारकर और हरपुर-बुदहट में महिला के सिर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह दोनों के शव पाए गए। घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव के साथ ही फाॅरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए।

सहजनवां में मिले युवक के शव की पहचान सीहापार निवासी भूपेंद्र दुबे उर्फ विशाल (27) पुत्र कृष्ण प्रताप दुबे के रूप में हुई। वहीं हरपुर-बुदहट में मिले महिला के शव की क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली विवाहिता के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इधर, सहजनवां थाने में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। वहीं हरपुर-बुदहट थाने में महिला के छोटे बेटे किशन यादव ने गांव के अजीत यादव पर हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार, भूपेंद्र दुबे जोमैटो में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। पिता कृष्ण प्रताप दुबे ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम चार बजे भूपेंद्र बाइक से कहीं निकला था। बृहस्पतिवार सुबह कोमा बाग में शव मिला। बेटे के सिर में दो गोली मारी गई है। मौके से नाइन एमएम के दो कारतूस और दो खोखे भी मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हरपुर-बुदहट प्रतिनिधि के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे विवाहिता गांव में टहलने निकली थीं। उसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो घर से थोड़ी दूर एक खेत में खून से लथपथ उसका शव मिला। महिला के गले और चेहरे पर फावड़े से कटे के निशान थे। बगल में फावड़ा भी मिला। विवाहिता के पति ने गांव के ही अजीत पर हत्या का केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि अजीत का विवाहिता से पहले से संबंध था। इसमें दरार पड़ने पर यह वारदात की गई है। महिला के पति और बड़ा बेटा पुणे में काम करते हैं। मौत की सूचना के बाद दोनों घर के लिए निकल चुके हैं।


वर्जन
सहजनवां और हरपुर-बुदहट में हत्या की दो घटनाएं हुई हैं। दोनाें घटनाओं की जांच पड़ताल चल रही है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed