{"_id":"68d9915055a2e6130601f78d","slug":"gorakhpur-news-murder-case-registered-against-eight-on-courts-order-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1085921-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोर्ट के आदेश पर आठ पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोर्ट के आदेश पर आठ पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
गीडा। बनौड़ा गांव निवासी मनोज सिंह की 7 नवंबर 2024 को हुई मौत के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद गीडा पुलिस ने केस दर्ज किया है। 27 सितंबर को पुलिस ने आरोपी विकास यादव, विशाल यादव, प्रिंस सिंह और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि मनोज सिंह अपनी आटा चक्की पर मौजूद थे, तभी गांव के विकास यादव, विशाल यादव, प्रिंस सिंह और चार-पांच अज्ञात लोगों ने उन पर लाठी-डंडे और लात-घूस से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज को परिजन जिला अस्पताल ले गए, वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में तत्काल केस दर्ज नहीं किया। परिजनों ने कई बार थाने पहुंचकर फरियाद की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद अदालत का रुख किया। 17 सितंबर 2025 को जिला अदालत ने गीडा थाना पुलिस को निर्देश दिए कि मनोज सिंह की मौत में शामिल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जाए। थानाप्रभारी अश्वनी पांडेय का कहना है कि अब मामले की नए सिरे से गहन विवेचना की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।