फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Municipal corporation's multi-level parking will start again

Gorakhpur News: फिर से शुरू होगी नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किंग

Mon, 04 Aug 2025 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Municipal corporation's multi-level parking will start again
28 लाख रुपये में आर्चिड इंटरप्राइजेज को मिला मल्टीलेवल पार्किंग का टेंडर
विज्ञापन


शुल्क नहीं जमा करने पर पिछली कंपनी का टेंडर किया गया था निरस्त
गोरखपुर। जलकल भवन परिसर में स्थित नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किंग एक बार फिर से शुरू होगी। नगर निगम ने मेसर्स आर्चिड इंटरप्राइजेज को 28 लाख रुपये में मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन का ठेका दिया है। इसी हफ्ते से नई फर्म पार्किंग का संचालन शुरू कर देगी।

दरअसल, जलकल भवन परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का संचालन कर रही मेसर्स शृनिका ट्रांसपोर्ट एंड ट्रेडिंग कंपनी का ठेका नगर निगम ने दो वर्षों से करीब 25.53 लाख रुपये की बकाया राशि जमा न करने पर निरस्त करते हुए ब्लैक लिस्ट कर दिया था। निगम ने उस कंपनी के खिलाफ आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी।मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन के लिए नगर निगम ने टेंडर निकाला। पार्किंग के टेंडर में तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई। इसमें एक कंपनी ने 12 लाख, दूसरी ने 14 लाख और तीसरी कंपनी आर्चिड इंटरप्राइजेज ने सर्वाधिक 28 लाख रुपये का टेंडर भरा। इसके बाद नगर निगम से सर्वाधिक 28 लाख रुपये का टेंडर भरने वाली कंपनी आर्चिड इंटरप्राइजेज को मल्टीलेवल पार्किंग संचालन का ठेका दे दिया। टेंडर की धनराशि पिछले टेंडर से दोगुने से अधिक है। इससे नए पार्किंग शुल्क में पिछले साल की अपेक्षा काफी बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन




नया पार्किंग शुल्क

दोपहिया वाहनों के लिए दो घंटे का शुल्क 20 रुपये, क्रमवार एक घंटे का 10 रुपये, 24 घंटे के लिए 60 रुपये और मासिक पास 900 रुपये रखा गया है। चारपहिया वाहनों के लिए दो घंटे का शुल्क 30 रुपये, क्रमवार एक घंटे का 20 रुपये, 24 घंटे के लिए 120 रुपये और मासिक पास 2000 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

जलकल भवन के मल्टीलेवल पार्किंग के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आर्चिड कंपनी को 28 लाख रुपये में मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन को टेंडर दिया गया है।
- निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed