फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Municipal Corporation: Park to be built in Mahesra with Rs 15 crores

नगर निगम : 15 करोड़ से महेसरा में बनेगा पार्क

Fri, 24 Jan 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Municipal Corporation: Park to be built in Mahesra with Rs 15 crores
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु मिशन में 49 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत
विज्ञापन


गोरखपुर। महेसरा में आम लोगों के टहलने के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से एक पार्क बनाया जाएगा। आम लोगों के मॉर्निंग वॉक और प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से इसे विकसित किया जाएगा। शहर स्तरीय क्रियान्वयन समिति (सीएलआईसी) की नगर निगम में संपन्न बैठक में शहर की आबोहवा को सुधारने के लिए 49 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए शासन में भेजा जाएगा।
सीएलआईसी में महेसरा में नगर निगम की भूमि पर पार्क के निर्माण के लिए 15 करोड़, डस्ट मैनेजमेंट के लिए एंड टू एंड पेविंग पर पांच करोड़, एयरपोर्ट रोड, नगर निगम की ग्रीन बेल्ट एवं पार्कों के विकास के लिए पांच करोड़, डस्ट मैनेजमेंट के लिए सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के लिए पांच करोड़, पेड़ पौधे लगाने के लिए नर्सरी की स्थापना के लिए दो करोड़, नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन पीपीपी मॉडल पर स्थापित करने के लिए स्वीकृति दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत नॉन अटेंमेंट सिटी में शामिल गोरखपुर महानगर को वित्त वर्ष 2024-25 में मिले 49.71 करोड़ के सापेक्ष नौ सितंबर को हुई बैठक में 77.75 करोड़ रुपये का प्रस्ताव को सीएलआईसी ने स्वीकृति दी थी। लेकिन शासन स्तर पर मिले निर्देश के अनुपालन में पुन: सीएलआईसी की नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 49 करोड़ रुपये के पुनरिक्षित प्रस्ताव को स्वीकृति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि डस्ट मैनेजमेंट के लिए कवर्ड सरफेस पार्किंग निर्माण, गारबेज ट्रांसफर स्टेशन की स्थापना (सिविल और मकैनिकल) और वायु गुणवत्ता क्षेत्र के हित धारकों की क्षमता संवर्धन के लिए भी स्वीकृति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed